Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani First Look: करण जौहर ने ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर का आज जन्मदिन है और इस खास मौके पर उन्होंने खास तरीके से अपनी बहुचर्चित फिल्म का लुक आउट किया है।

धर्मा प्रोडक्शन ने अपने आधिकारिक सोशल हैंडल पर फिल्म का पहला लुक जारी किया है। जिसमें रणवीर सिंह नजर आ रहे हैं। कैप्शन में लिखा है,”यारों का यार, हर अवतार में शानदार और इस ‘प्रेम कहानी’ का दिलदार। रॉकी से मिलिए। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, करण जौहर के सिनेमा में 25 सल पूरे होने के मौके। सिनेमाघरों में 28 जुलाई, 2023 को।”

बता दें कि धर्मा प्रोडक्शन ने पहले रॉकी का ही लुक आउट किया और रानी की झलक पाने के लिए फैंस को थोड़ा इंतजार करना पड़ा। रणवीर सिंह काफी अतरंगी लुक में नजर आ रहे हैं। देखते ही देखते फिल्म का पहला लुक सोशल मीडिया पर छा गया है।

फिल्म का पहला लुक

रानी का लुक आउट

कुछ ही देर बाद धर्मा प्रोडक्शन ने रानी उर्फ आलिया का लुक शेयर किया। कैप्शन में लिखा,”दिलों को धड़काने आ रही है इस प्रेम कहानी की रानी। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, करण जौहर के सिनेमा में 25 सल पूरे होने के मौके। सिनेमाघरों में 28 जुलाई, 2023 को।”

गौरतलब है कि करण जौहर को डायरेक्शन में 25 साल पूरे हो चुके हैं और 25 मई यानी आज उनका 51वां जन्मदिन भी है। धर्मा प्रोडक्शन ने फिल्म की पहली झलक दिखाने के लिए इस खास दिन को चुना है। इससे पहले करण ने अपने करियर की तमाम फिल्मों की झलक शेयर करते हुए आलिया-रणवीर को भी दिखाया था। जिसे लोग उनकी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का पहला लुक समझ लिया था।