Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Worldwide Box Office Collection: करण जौहर की कमबैक फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) को 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इसने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे हफ्ते में ही रिकॉर्ड बना दिया है। इसने ना केवल भारत में बल्कि दुनियाभर में जबरदस्त कमाई की है। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिला है। ये पहले हफ्ते में ‘पठान’ के बाद सबसे ज्यादा दुनियाभर में कमाई करने वाली मूवी बन गई है। आइए जानते हैं कि इसने कितना कलेक्शन किया है?
दरअसल, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की कुल कमाई की बात की जाए तो बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सचनिक के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार कहा जा रहा है कि फिल्म ने नौवें दिन 11.50 करोड़ की कमाई की है। इसके बाद इसका कुल कलेक्शन 90.58 करोड़ हो गया है। इसके साथ ही फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर लिया है। 160 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने कुल 146.5 करोड़ का बिजनेस किया है।
रणवीर-आलिया की फिल्म ने किया इतना कलेक्शन
इसके अलावा अगर शुरुआती दिनों से रणवीर-आलिया की फिल्म की कमाई की बात की जाए तो इसने फर्स्ट डे 11.1 करोड़, दूसरे दिन 16.05 करोड़, तीसरे दिन 18.75 करोड़, चौथे दिन 7.02 करोड़, पांचवे दिन 7.3 करोड़, छठे दिन 6.21 करोड़ की कमाई की थी। ऐसे में इसकी पहले हफ्ते की कुल कमाई 73.33 करोड़ हुई। वहीं, आठवें दिन मूवी ने 6.75 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे वीकेंड पर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में बढ़ोत्तरी की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में देखना ये दिलचस्प होगा कि फिल्म दूसरे वीकेंड को मिलाकर टोटल कितना कलेक्शन करती है।
7 साल बाद करण जौहर ने किया कमबैक
आपको बता दें कि फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से 7 साल के बाद निर्देशन में कमबैक किया है। उन्होंने आखिरी बार रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ को निर्देशित किया था। ‘रॉकी और रानी…’ में रणवीर-आलिया के अलावा धर्मेंद्र और शबाना आजमी ने भी लीड रोल प्ले किया है। इन सभी स्टार्स के किरदारों को लोगों ने खूब पसंद किया है।