बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता रहे ऋषि कपूर की छवि एक रोमांटिक हीरो की रही। शुरू में वो एक ‘चॉकलेट बॉय’ के तौर पर भी पहचाने गए हालांकि बाद में अलग-अलग किरदारों से उन्होंने अपनी छवि बदल ली थी। निजी जिंदगी में भी वो बेहद ही रोमांटिक किस्म के इंसान थे। नीतू कपूर से उनकी पहली मुलाकात फिल्म बॉबी के सेट पर हुई थी। बतौर हीरो ये उनकी पहली ही फिल्म थी। इस दौरान दोनों के बीच कुछ खास बातचीत नहीं हुई। दूसरी बार जब वो मिले और उन्हें बातचीत करने का मौका मिला तो नीतू कपूर को ऋषि कपूर बेहद ही रूखे इंसान लगे थे।

नीतू कपूर ने बताया था कि ऋषि कपूर की एक बुरी आदत थी कि वो उन्हें बात बात पर टोकते थे और इसी कारण शुरू में वो उन्हें पसंद नहीं करती थीं। बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में नीतू कपूर ने बताया था कि दोनों का तकरार प्यार में कैसे बदला। उन्होंने बताया था, ‘मैं पहली बार उनसे आरके स्टूडियो में मिली थी जहां बॉबी की शूटिंग चल रही थी। लेकिन हमारी ठीक से जान पहचान जहरीला इंसान के सेट पर हुई।’

नीतू कपूर ने आगे बताया था, ‘मुझे पहली बार उनसे मिलकर अच्छा नहीं लगा। वो मुझे बात बात पर टोकते रहे और मुझे लगा कि वो बहुत ही रूखे इंसान हैं।’

 

नीतू कपूर और ऋषि कपूर ने लंबे समय तक आई दूसरे को डेट किया लेकिन शादी के बारे में नीतू कपूर ने कभी नहीं सोचा था। ऋषि कपूर का शादी के लिए प्रपोज कारण का तरीका भी अनूठा था।

नीतू कपूर ने बताया था, ‘हम दोनों ने लंबे समय तक डेटिंग की, साथ में घूमे-फिरे लेकिन मुझे कभी नहीं लगा कि वो मुझसे शादी करेंगे। फिर एक दिन उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं इतनी फिल्में साइन क्यों कर रही हूं? क्या मुझे शादी-वादी नहीं करनी है? इस पर मैंने कहा कि किससे करूं मैं शादी और उन्होंने फौरन कहा मुझसे।’

 

नीतू कपूर को जब ऋषि कपूर से प्यार हुआ, उस वक्त वो केवल 14 साल की थीं। उनकी मां और बाकी परिवार वाले दोनों के रिलेशनशिप से खुश नहीं थे। उनकी मां नहीं चाहतीं थीं कि उनकी बेटी के अफेयर के चर्चे फिल्म इंडस्ट्री में हो। लेकिन जब ऋषि कपूर ने नीतू कपूर को शादी के लिए प्रपोज किया तो उनके घर वाले बेहद खुश हुए थे। साल 1980 में नीतू कपूर और ऋषि कपूर ने शादी कर लिया था।