रियलिटी शोज का क्रेज लोगों के बीच लगाता बढ़ता जा रहा है। इन दिनों अशनीर ग्रोवर के शो राइज एंड फॉल को काफी पसंद किया गया। इस शो में कई पॉपुलर टीवी स्टार्स और सोशल मीडिया सेलेब्स देखने को मिले, लेकिन शो की ट्रॉफी को एक मशहूर एक्टर ने अपने नाम कर लिया है। आइए जानते हैं कि राइज एंड फॉल की ट्रॉफी के साथ विनर को कितनी प्राइज मनी मिली है।
अमेजन एमएक्स प्लेयर के पॉपुलर शो राइज एंड फॉल ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। टीवी के एक पॉपुलर एक्टर ने सभी को पीछे छोड़ते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली। खास बात है कि इससे पहले यह अभिनेता रोहित शेट्टी के स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी का विनर भी रह चुका है।
अर्जुन बिजलानी ने जीती शो की ट्रॉफी
राइज एंड फॉल शो की ट्रॉफी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने अपने नाम कर ली है। एक्टर की जीत से उनके फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। अशनीर ग्रोवर के शो को जीतने के बाद अर्जुन ने पैपराजी के लिए पोज दिया। इस दौरान उनके हाथ में शो की ट्रॉफी देखने को मिली।

यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव में भोजपुरी कलाकारों का जलवा, भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल ये 4 सुपरस्टार
अर्जुन बिजलानी ने राइज एंड फॉल के सीजन 1 को जीतने के बाद पैपराजी के सामने जीत का श्रेय अपनी वाइफ नेहा स्वामी को दिया। एक्टर ने शो खत्म होने के बाद का अपना प्लान भी बताया। उन्होंने कहा, मैं यहां से जाकर सच में अपने घर जाकर सीधा बेड पर लेटना चाहता हूं। मुझे लगता है कि इसके अलावा, मैं अपने बेटे को भी जाते ही लगे लगाना चाहता हूं।
एक्टर ने इस कंटेस्टेंट को दी मात
अशनीर ग्रोवर के शो में अर्जुन बिजलानी ने यूट्यूबर आरुष भोला को हराया और ट्रॉफी अपने नाम की। आरुष इस शो के पहले रनरअप बने। वहीं, दूसरे रनरअप अरबाज पटेल बने। बता दें कि फिनाले एपिसोड 17 अक्टूबर को ही टेलीकास्ट होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, इस शो की प्राइज मनी 30 लाख है। वहीं, शो के अंदर अर्जुन पहले ही अनया बंगार को 10 लाख रुपये उनके पिता के इलाज के लिए देने का वादा कर चुके हैं। अगर ऐसा होता है, तो उनके पास 20 लाख रुपये इस शो से आएंगे। फिलहाल प्राइज मनी की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं की गई है।