आज 4 सितंबर को बॉलीवुड के वरिष्ठ एक्टर ऋषि कपूर अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने सोशल मीडिया पर एक कोलाज शेयर किया है। जिसे उन्होंने कैप्शन दिया है- हैप्पीयस्ट बर्थडे पापा। आपको ढेर सारा प्यार। इसके साथ उन्होंने दिल वाले इमोजी का इस्तेमाल किया है। पेशे से ज्वैलरी डिजायनर रिद्धिमा नीतू और ऋषि कपूर की बड़ी संतान हैं। उनका छोटा भाई रणबीर पिता की तरह ही एक्टर है। रिद्धिमा ने बिजनेसमैन भरत साहनी के साथ शादी की है और कपल की एक बेटी समारा साहनी है। ऋषि लेजेंड्री एक्टर राज कपूर के दूसरे बेटे हैं। उनके भाई रणधीर कपूर और राजीव कपूर भी एक्टर रह चुके हैं।

नीतू ने अमर अकबर एंथोनी, रफ्फू चक्कर और खेल खेल में के अपने को-स्टार के साथ साल 1980 में शादी कर ली थी। पिछले हफ्ते 30 अगस्त को ऋषि, नीतू, रणबीर कपूर अपनी बहन रिद्धिमा और उनकी बेटी समारा के साथ फैमिली के साथ डिनर पर गए थे। वहीं पूरा कपूर परिवार रेस्टोरेंट के बाहर पोज करता हुआ नजर आया था। कपूर खानदान इंडस्ट्री की खूबसूरत फैमिलीज में से एक है। चाहे राज कपूर, शम्मी कपूर, ऋषि कपूर, नीतू कपूर और बबीता कपूर वहीं दूसरी जनरेशन की करिश्मा कपूर- करीना कपूर, रिद्धिमा कपूर और रणबीर कपूर भी कम नहीं हैं।

https://www.instagram.com/p/BYlUZJ6nKnJ/

https://www.instagram.com/p/BYciQwUBxQF/

श्रीदेवी कपूर ने भी ऋषि कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा- ऋषि कपूर को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इस दिन की ऋषिजी को शुभकामनाएं। वहीं रितेश देशमुख ने भी ट्विटर पर वरिष्ठ एक्टर को बर्थडे विश करते हुए लिखा- कोई भी उनकी तरह नैचुरल और बहुमुखी एक्टर नहीं है। एक्टर, लीजेंड ऋषि कपूर सर को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपको प्यार।

हाल ही में खबर आई थी कि जल्द ही रणबीर कपूर डायरेक्टर इम्तियाज अली के साथनए प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं। ये जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपना कमाल दिखाएगी। हाल ही में इम्तियाज अली की शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ कास कमाल नहीं दिखा पाई। वहीं अब इम्तियाज अली की एक और स्क्रिप्ट बिलकुत तैयार है।

https://www.jansatta.com/entertainment/