Richard Gere becomes father again at 69: यूएस एक्टर रिचर्ड गेरे 69 की उम्र में एक बार फिर से पिता बन गए हैं। एक्टर के स्पोक्सपर्सन ने मंगलवार को इस खबर की पुष्टि की कि रिचर्ड के घर में एक नन्हे मेहमान ने जन्म लिया है, लेकिन इस बीच बच्चे का नाम, हॉस्पिटल और बर्थ डे की कोई जानकारी नहीं दी। गेरे की पत्नी Alejandra Silva ने सितंबर में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को सार्वजनिक किया था। Alejandra ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम के माध्यम से अपने फैन्स के साथ इस खुशखबरी को सांझा किया था। इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया गया था, ‘आई एम सो हैप्पी। (मैं बहुत खुश हूं।)’

बता दें, र‍िचर्ड गेरे ने पिछले साल अप्रैल के महीने में ब‍िजनेस वुमन एलजेंड्रा सिल्वा से शादी रचाई थी। यह रिचर्ड की तीसरी शादी है। साल 2015 में र‍िचर्ड और एलेजेंड्रा के र‍िलेशनश‍िप की खबरों ने जोर पकड़ा था। दोनों ने लंबे वक्त तक एक दूसरे को डेट किया। आखिरकार रिचर्ड और एलेजेंड्रा ने साल 2018 में अप्रैल के महीने में शादी कर ली थी।

र‍िचर्ड का दूसरी पत्नी बॉन्ड गर्ल केरे लॉवेल से भी एक बेटा है। रिचर्ड और केरे की शादी 2002 में हुई थी। लेकिन ये शादी ज्यादा लंबी नहीं चल पाई और 2016 में दोनों ने तलाक ले लिया। केरे से हुए बेटे का नाम होमर है, इस वक्त रिचर्ड के बेटे की उम्र 19 साल है। र‍िचर्ड ने साल 1991 में पहली शादी की थी। उनकी पहली पत्नी क्राफोर्ड थीं। साल 1995 में दोनों का तलाक हो गया था।

अमेर‍िकी स‍िनेमा और टीवी के जाने माने एक्टर एक्टर रिचर्ड तब काफी सुर्खियों में आ गए थे जब उन्होंने भारत आकर शिल्पा शेट्टी को किस कर डाला था। एक इवेंट के दौरान रिचर्ड ने श‍िल्पा शेट्टी को सबके सामने पकड़ कर किस कर ल‍िया था। साल 2007 में रिचर्ड भारत, जयपुर आए थे। इस दौरान उन्होंने एड्स जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया था। इस कार्यक्रम में शिल्पा शेट्टी भी मौजूद थीं। इवेंट में रिचर्ड गेरे मेहमान के तौर पर जयपुर आए थे। कार्यक्रम के बीच में रिचर्ड ने शिल्पा को अचानक पकड़ कर गाल पर किस कर डाला था।

और ENTERTAINMENT NEWS के लिए यहां क्लिक करें