कई बार बॉलीवुड एक्टर्स के फैन अपने पसंदीदा स्टार से मिलने के लिए इतने उतावले हो जाते हैं कि वो अपनी हदें पार कर देते हैं। अपने पसंदीदा स्टार के लिए उनकी क्रेजीनेस के कई उदाहरण सामने आ चुके हैं। जिसकी वजह से स्टार्स को मुसीबत का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही कुछ हुआ ऋचा चढ्ढा के साथ। जिसके बाद एक्ट्रेस ने अपने फैंस को ट्विटर पर डांट लगाते हुए सुधरने की सलाह दी है।
ऋचा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा- कुछ अति उत्साहित फैंस ने बांद्रा में मेरा पीछा किया। आप लोग पैदल चलने वाले लोगों और दूसरे वाहनों की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। तस्वीर खिंचवाने के लिए पूछने का यह तरीका सही नहीं है। सुधर जाइए। एक्ट्रेस की इस शुक्रवार यानी 8 दिसंबर को फिल्म फुकरे रिटर्न्स रिलीज होने वाली है। जिसमें एक बार फिर से वो भोली पंजाबन के तौर पर नजर आएंगी और फुकरों से अपना बदला लेंगी।
https://twitter.com/RichaChadha/status/937264172219412481
इससे पहले वरुण धवन की एक महिला फैन उनसे मिलने के लिए लगातार वाट्सऐप पर मैसेज कर रही थी। इस दौरान फीमेल फैन ने वरुण को धमकी देते हुए कहा था कि अगर वह उनसे नहीं मिले तो वह आत्महत्या कर लेंगी। इसके बाद वरुण को अंदाजा हुआ कि यह काफी नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए वरुण ने मामले को पुलिस के पास ले जान बेहतर समझा। कानूनी सलाह लेने के बाद वरुण ने मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में कंप्लेंट दर्ज कराई थी।
मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ऑफिसर ने बताया था कि उन्हें वरुण धवन की तरफ से एक शिकायत मिली है। कोई फीमेल फैन उन्हें मैसेज कर के परेशान कर रही है। हम उसे ढूंढ रहे हैं, मामले में जांच पड़ताल जारी है। हालंकि वह नंबर स्विच ऑफ आ रहा था।