South Adda: अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर हिट पुष्पा: द राइज के मोस्ट अवेटेड सीक्वल पुष्पा 2: द रूल की रिलीज टाल दी गई है। इसकी वजह से फैंस में बहुत ज्यादा आक्रोश फैल गया है। पहले 15 अगस्त को रिलीज़ होने वाली पुष्पा: द रूल अब 6 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में आएगी। इस देरी ने फैंस को दुखी और क्रोधित कर दिया है, कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। एक फैन ने तो फैंस की भावनाओं के साथ खेलने के लिए निर्माताओं के खिलाफ मामला दर्ज करने की धमकी भी दे डाली है।

फिल्म की रिलीज टलने की खबर जैसे ही मेकर्स ने दी फैंस सोशल मीडिया पर धमकियां देने लगे और अपनी नाराजगी जाहिर करने लगे। मेकर्स ने बची हुई शूटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन काम को पूरा करने के लिए फिल्म की रिलीज टाली है। उन्होंने कहा कि हाई क्वालिटी वाली फिल्म देने के लिए वो कोई समझौता नहीं करना चाहते हैं। हालांकि, इस सफाई के बावजूद फैंस की निराशा कम नहीं हुई।

ट्विटर पर फैंस लगातार निराशा जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “फिल्म जून 2024 में रिलीज़ होने वाली थी। इसे दिसंबर 2024 तक क्यों टाल दिया। क्या यह फिल्म निर्माताओं के लिए एक मजाक है। दर्शकों की भावनाओं के साथ खेलना। पुष्पा समुदाय की ओर से मैं इसे जल्द से जल्द रिलीज़ करने के लिए कोर्ट में केस दायर करूँगा।”

एक अन्य फैन ने निराशा व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, “हमने Pushpa 2 के लिए इतने लंबे समय तक इंतज़ार किया, और अब यह! क्या आप जानते हैं कि हमारे लिए इसका क्या मतलब है? हम दिन गिन रहे थे। कृपया फिर से विचार करें।” कई अन्य लोगों ने भी यही भावना व्यक्त की। आपको हम कुछ ऐसे ही फैन्स के ट्वीट दिखा रहे हैं जहां उन्होंने अपनी फीलिंग्स जाहिर की है:

रंगस्थलम फेम सुकुमार द्वारा निर्देशित, पुष्पा द रूल में फ़हाद फ़ासिल भी विलेन की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना पुष्पा और श्रीवल्ली के रोल में वापसी करेंगे।