नितेश तिवारी की रणबीर कपूर स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ गया है। ये महाकाव्य फिल्म इंडियन सिनेमा में इतिहास रचने के लिए तैयार है, लेकिन इसके लिए फैंस को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। पहले कहा जा रहा था कि आने वाले साल में ये फिल्म थिएटर में रिलीज होगी, लेकिन मेकर्स ने फैंस की इस गलतफहमी को दूर कर दिया है। ये फिल्म 2025 में नहीं बल्कि 2026 में रिलीज होगी।
ये फिल्म एक नहीं बल्कि दो पार्ट में रिलीज होगी और खुद मेकर्स ने इस बात की जानकारी फैंस को दी है। पहला पार्ट साल 2026 में दिवाली के मौके पर रिलीज होगा और दूसरा पार्ट 2027 की दिवाली पर रिलीज होगा। मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर इसके बारे में डिटेल शेयर की है। प्राइम फोकस स्टूडियो के विजनरी लीडर के तौर पर, नमित मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है।
य
य
पोस्टर के साथ लिखा है, “एक दशक से भी अधिक समय पहले, मैंने इस महाकाव्य को बड़े पर्दे पर लाने की नेक खोज शुरू की थी, जिसने 5000 वर्षों से भी अधिक समय तक अरबों दिलों पर राज किया है और आज, मैं इसे खूबसूरती से आकार लेते हुए देखकर रोमांचित हूं क्योंकि हमारी टीमें केवल एक ही उद्देश्य के साथ प्रयास कर रही हैं। दुनिया भर के लोगों के लिए हमारे इतिहास, हमारी सच्चाई और हमारी संस्कृति – हमारे “रामायण” का सबसे प्रामाणिक, पवित्र और दृश्य रूप से आश्चर्यजनक रूपांतरण प्रस्तुत करने वाले हैं। हमारे साथ जुड़ें क्योंकि हम अपने महानतम महाकाव्य को गर्व और श्रद्धा के साथ जीवंत करने के अपने सपने को पूरा कर रहे हैं।” दिवाली 2026 में भाग 1 और दिवाली 2027 में भाग 2।” अपने कैलेंडर पर दिवाली 2026 और 2027 मार्क कर लीजिए, क्योंकि ‘रामायण’ पार्ट 1 और 2, इंडिया की सबसे बड़ी फिल्म दुनिया भर के दर्शकों को दीवाना करने वाली है।
ये होंगे किरदार
बता दें कि ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाने वाले हैं और साई पल्लवी माता सीता का। लक्ष्मण का किरदार रवि दुबे निभाने वाले हैं। दशरथ का किरदार अरुण गोविल और कौशल्या के रोल में इंदिरा कृष्णन नजर आने वाली हैं। इंदिरा ने रणबीर कपूर के किरदार नहीं बल्कि वो कैसे इंसान हैं इसे लेकर बात की। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…