रेखा बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक मानी गई हैं। अपने समय की सुपरहिट अभिनेत्रियों में से एक, रेखा की कातिल अदाओं और उनके नृत्य कला के आज भी लोग दीवाने हैं। उनका फिल्मी सफ़र जितना दिलचस्प रहा, उतनी ही दिलचस्प रही उनकी निजी ज़िंदगी भी। कई अभिनेताओं के साथ उनके नाम जुड़े लेकिन कभी उनकी लव लाइफ स्थिर नहीं रही। अमिताभ बच्चन से उनके अफेयर के खूब चर्चे हुए और आज भी कभी- कभार रेखा और अमिताभ के रिश्तों पर बात होती रहती है।

Continue reading this story with Jansatta premium subscription
Already a subscriber? Sign in करें

लेकिन विनोद मेहरा और रेखा के रिश्ते को लेकर बहुत कम बातें होती है जबकि दोनों ने शादी तक कर ली थी। यह शादी गुपचुप तरीके से हुई थी। हालांकि इनकी शादी से विनोद मेहरा की मां बहुत नाराज़ हुईं और रेखा से वो मारपीट पर उतर आईं थीं। यासिर उस्मान अपनी किताब, ‘रेखा: एन अनटोल्ड स्टोरी’ में लिखते हैं, ‘कोलकाता में शादी कर रेखा जब विनोद मेहरा के घर आईं तो विनोद की मां कमला मेहरा ने गुस्से में आकर चप्पल निकाल ली थी। जैसे ही रेखा उनके पैर छूने लगीं तो उन्होंने रेखा को धक्का मारकर दूर हटा दिया।’

यासिर उस्मान लिखते हैं कि रेखा दरवाजे पर खड़ी थीं और उनकी सास गालियां दे रही थीं। किताब के मुताबिक, विनोद मेहरा ने बाद में बीच- बचाव किया और अपनी मां को समझाया। रेखा से विनोद मेहरा ने घर लौट जाने को कहा। उनकी यह शादी जल्द ही टूट गई थी।

 

विनोद मेहरा और रेखा ने 1978 की फिल्म, घर और बिंदिया चमकेगी (1984) में साथ काम किया था। विनोद मेहरा की बात करें तो उन्होंने चार शादियां की थीं। उनकी पहली शादी मीना ब्रोका से हुई थी, जो विनोद मेहरा की मां की पसंद थीं। इसके बाद विनोद मेहरा ने अपने से 16 साल छोटी बिंदिया गोस्वामी से शादी की। 4 सालों बाद ही दोनों अलग हो गए और विनोद मेहरा ने एक बार फिर शादी की, किरण से।

वहीं रेखा ने दिल्ली के बड़े बिज़नेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की थी। इनकी शादी का बेहद ही दुखद अंत हुआ। शादी के 3 महीनों बाद ही रेखा को लगने लगा कि मुकेश के साथ रिश्ता निभाना मुश्किल है। उन्हें लगने लगा कि उनके पति बड़े लोगों के बीच अपनी पैठ बनाने के लिए उन्हें एक ट्रॉफी की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं।

 

शादी के 6 महीने बाद ही दोनों ने तलाक लेने के फैसला कर लिया। रेखा से अलग होने का गम मुकेश नहीं सह पाए, वो डिप्रेशन के भी शिकार थे। अंततः उन्होंने 2 अक्टूबर 1990 को अपने फार्म हाउस में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।

Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा मनोरंजन समाचार (Entertainment News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 14-02-2021 at 12:56 IST