हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा ने अमिताभ बच्चन की बहू और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के लिए खुला खत लिखा है। अपने खुले खत में रेखा ऐश्वर्या राय बच्चन के लिए लिखती हैं, ‘माय ऐश’ यानी मेरी ऐश। रेख ऐश्वर्या के लिए कहती हैं कि उनके जैसी महिला में कभी रुक नहीं सकतीं। रेखा और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच काफी मजबूत रिश्ता है। दोनों एक्ट्रेसेस की काफी अच्छी अंडरस्टेंडिंग और फ्रेंडशिप है। अक्सर दोनों खूबसूरत अदाकाराएं पब्लिक इवेंट्स पर एक दूसरे की तारीफें करती नजर आती हैं। रेख हमेशा ऐश्वर्या के काम और उनके स्टाइल को सराहती आई हैं। अब इसके बाद रेखा ने ऐश्वर्या राय बच्चन के लिए एक लेटर लिखा है जिसमें उन्होंने ऐश पर दिल खोल कर प्यार बरसाया है।

रेखा अपने लेटर में लिखती हैं,’मेरी ऐश’। ‘उनके जैसी महिला को कोई नहीं रोक सकता, वह एक बहती नदी है, जो ठहर नहीं सकती। वह वहीं जाती है जहां उसे जाना है। वह बस खुद को तैयार करती है।’ रेखा कहती हैं, ‘लोग बेशक भूल गए होंगे कि ऐश्वर्या ने क्या कहा था, लेकिन वह यह कभी नहीं भूलेंगे कि ऐश ने उन्हें कैसा महसूस करवाया। वह एक प्रेरणा है। वह एक एनर्जी है, डीप स्ट्रेंथ है। उसके कुछ कहने से पहले ही पता चल जाता है कि उसमें क्या खूबी है।’

ऐश्वर्या राय ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 20 साल, जानिए मिसवर्ल्ड से लेकर 2017 तक का सफर

फैनी खान स्टार की तारीफ करते हुए रेखा कहती हैं कि वह वही काम करती है जो वह करना चाहती हैं। इसलिए वह उस काम को बेहतर करती हैं। इस वजह से देखने वाले अपनी नजरें उनसे हटा ही नहीं पाते। रेखा मानती हैं कि ऐश अपने आप में ही काफी हैं, उन्हें कुछ प्रूव करने की जरूरत नहीं है। रेखा ऐश को अपनी ‘बेबी’ कहती हैं, वह कहती हैं कि ऐश काफी लंबा रास्ता तय कर यहां पहुंची हैं। रेखा आगे कहती हैं कि ऐश की तारीफ में पेन रुकने का नाम नहीं ले रहा। ऐश की प्यारी बिटिया जिसका चेहरा चांद के समान है, उस पर गर्व है। ऐश अपनी बेटी अराध्या के लिए बेहतरीन ‘अम्मा’ हैं।

https://www.jansatta.com/entertainment/