बॉलीवुड में ऐसे कई बड़े स्टार्स रहे जिन्होंने नाम बदलकर बॉलीवुड में एंट्री ली और इसी नास के सहारे बड़े स्टार बन गए। इस लिस्ट में दिलिप कुमार, सैफ अली खान, अजय देवगन, सलमान खान जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। इन्हीं में से एक नाम राजीव भाटिया का भी है। ये राजीव भाटिया कोई और नहीं बल्कि हमारे खिलाड़ी कुमार हैं। खिलाड़ी कुमार ने 1991 में सौगंध फिल्म से अपने नए नाम और करियर की शुरुआत की। इस नाम के साथ आज बॉलीवुड में उन्होंने अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं। अक्षय की फिल्में उनके करियर से जुड़ी कई बातें आप जानते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अक्षय को उनका ये नया नाम मिला कैसे।

 

अक्षय कुमार[/caption]

अक्षय को अपना ये बॉलीवुड नेम अपनी पहली फिल्म से मिला। नहीं फिल्म सौगंध में उनका नाम अक्षय नहीं था। बल्कि उनकी पहली फिल्म 1987 में आई महेश भट्ट की ‘आज’ थी। इस फिल्म में वह कराटे इंस्ट्रक्टर के रोल में थे और उन्हें स्क्रीन पर केवल 10 सेकेंड के लिए दिखाया गया था। इस फिल्म में कुमार गौरव लीड रोल में थे। फिल्म में कुमार गौरव का नाम अक्षय था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अक्षय को या नाम इतना पसंद आया कि उन्होंने इस नाम को अपना ऑफीशियल नाम बनाने का फैसला कर लिया। अक्षय को अपना असली नाम भी उतना ही पसंद हैं लेकिन उन्हें लगा कि ग्लैमर की दुनिया में ‘अक्षय’ उन्हें ज्यादा ऊंचाइयों तक ले जाएगा। आज यह बात साफ है कि अक्षय ने उस टाइम जो भी सोचा था ठीक ही सोचा था।

 

[caption id="attachment_114279" align="aligncenter" width="850"] अक्षय जल्द रुस्तम में नजर आने वाले हैं

 

Also Read

कारपूलिंग कर रहे अक्षय, अभिषेक और रितेश ने बनाया फनी वीडियो