Movies On OTT: सिनेमाघरों के साथ-साथ आजकल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी फिल्मों को देखने का क्रेज काफी बढ़ गया है। ऐसे में फिल्म निर्माता और निर्देशक वहां के लिए भी अच्छे-अच्छे जॉनर पर मूवीज बनाते हैं, जो लोगों को काफी पसंद आती है। इसके साथ ही बड़े पर्दे पर आने वाली मूवीज को भी एक समय के बाद ओटीटी पर स्ट्रीम किया जाता है।

अगर आप भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो चलिए हम आपको मर्डर मिस्ट्री-क्राइम जॉनर की 5 बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिन्हें जी5 पर आसानी से देखा जा सकता है।

Year Ender 2024: किसी की हुई शादी तो किसी के घर गूंजी किलकारी, 2024 में इस वजह से चर्चा में रहे भोजपुरी सेलेब्स, एक ने तो जमकर काटा बवाल

रौतू का राज (Rautu Ka Raaz)

‘रौतू का राज’ इसी साल जून में ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम हुई है, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी समेत कई स्टार्स दिखाई दिए थे। इस फिल्म की कहानी में देखने को मिलता है कि कैसे उत्तराखंड के एक छोटे से गांव रौतू में चल रहे ब्लाइंड स्कूल में अचानक से एक वॉर्डेन की मौत हो जाती है। हालांकि, ये घटना पहले काफी नैचुरल डेथ लगती है, लेकिन बाद में जैसे-जैसे परतें खुलती है वो देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। ये मर्डर-मिस्ट्री आपको काफी पसंद आने वाली है।

फोरेंसिक (Forensic)

साल 2022 में रिलीज हुई इस थ्रिलर-क्राइम फिल्म ‘फोरेंसिक’ में विक्रांत मैसी, वामिका गब्बी समेत कई स्टार्स दिखाई दिए थे। विशाल फुरिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी एक पुलिस वाली, एक फॉरेंसिक एक्सपर्ट और सीरियल किलर के इर्द-गिर्द घूमते हुए दिखाई देती है। इसमें एक साइको किलर है, जो उन बच्चों का खून करता है, जिनका बर्थडे सेलिब्रेट किया जाता है। इसके बाद स्टोरी जो मोड़ लेती है वो और भी ज्यादा मजेदार है।

S.I.T (एस.आई.टी)

विजय भास्कर रेड्डी के निर्देशन में बनी फिल्म एस.आई.टी यानी स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम भी इसी साल मई में रिलीज हुई थी। नताशा दोशी, अरविंद कृष्ण और कौशिक मेकाला स्टारर इस मूवी की कहानी भी एक मर्डर केस के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें एक एसीपी पार्थ सारधी बलात्कार पीड़ितों के लिए एक एनजीओ नव्या से जुड़े एक हत्या मामले की जांच कर रही टीम का नेतृत्व कर रहे हैं, जिसमें उनके काम और उनकी हत्या के बीच संबंधों का खुलासा किया गया है।

बरोट हाउस (Barot House)

साल 2019 में रिलीज हुई इस थ्रिलर-मिस्ट्री फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। मूवी में अमित साध समेत कई स्टार्स दिखाई दिए थे। इस मूवी का निर्देशन बग्स भार्गव ने किया था। बारोट हाउस की कहानी एक अपर मिडिल क्लास भारतीय परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो हत्या के भंवर में फंस गया है। इसे भी आप जी5 पर देख सकते हैं।

बनारस (Banaras)

साल 2022 में रिलीज हुई ये मूवी भी मिस्ट्री है, जिसमें एक शख्स बनारस पहुंचता है और वहां की एक स्थानीय लड़की धानी से प्यार करने लगता है। हालांकि, उनकी बेहतरीन प्रेम कहानी की परीक्षा तब होती है, जब धानी की जान खतरे में पड़ जाती है।

OTT Adda: नेटफ्लिक्स की ये 5 थ्रिलर फिल्में देखकर भूल जाएंगे विजय सेतुपति की ‘महाराजा’, कहानी ऐसी जिसे देखकर आ जाएंगे चक्कर