साउथ सिनेमा के स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इन दिनों फिल्म ‘पुष्पा 2’ (Pushpa 2) को लेकर चर्चा में हैं। इसे इसी साल यानी कि 15 अगस्त, 2024 के मौके पर रिलीज किया जाना है। पहली किस्त की हिट के बाद फैंस और दर्शकों की इसके दूसरे पार्ट की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच एक बार फिर से फिल्म सुर्खियों में आ गई है। इससे एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक लीक हो गया है। मूवी के सेट से एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक सामने आया है। इसमें उन्हें देखते ही बन रहा है। रश्मिका से पहले अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया जा चुका है, जो काफी एक्साइटिंग कर देने वाला है।

सोशल मीडिया पर सामने आए रश्मिका मंदाना के लुक में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ‘पुष्पा 2’ के सेट पर लाल साड़ी और मांग में सिंदूर लगाए नजर आ रही हैं। इसमें उनका लुक देखते ही बन रहा है। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि वो पुष्पराज के साथ शादी का सीक्वेंस शूट कर रही थीं। इसे देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। वो इस पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं और दोनों मेन लीड एक्टर्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वो कह रहे हैं कि उनसे अब और इंतजार नहीं हो रहा है। इसकी रिलीज के लिए वो बेसब्र हैं।

बहरहाल, अगर ‘पुष्पा: द रूल’ की कहानी की बात की जाए तो इसमें अल्लू अर्जुन और रश्मिका की शादी को दिखाया जाएगा। उसी से आगे की कहानी होने वाली है, जिसमें पुष्पराज चंदन की तस्करी में राज करते हुए नजर आने वाला है। हालांकि, बताया जा रहा है कि इसमें काफी रोमांचक ट्विस्ट और टर्न्स भी देखने के लिए मिलने वाले हैं।

‘श्रीवल्ली’ बन रश्मिका ने बटोरी थी खूब लाइमलाइट

‘पुष्पा: द राइज’ में रश्मिका मंदाना ने श्रीवल्ली बनकर खूब लाइमलाइट बटोरी थी। इसमें उन्हें सिंपल और सधे हुए साउथ लुक में देखा गया था। इसमें उनके रोल को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस रोल से वह पैन इंडिया स्टार बन गईं। इसके बाद एक्ट्रेस ने रणबीर कपूर संग ‘एनिमल’ में काम किया और इससे उन्हें काफी लोकप्रियता हासिल हुई। अब एक बार फिर से रश्मिका ‘पुष्पा 2’ के जरिए पैन इंडिया अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं।