Rashmika Mandanna Escaped Death: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखरने वाली रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। हाल ही में उनका सामना मौत से हुआ है। इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने खुद दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इस बात का खुलासा किया है। नेशनल क्रश इस घटना के बाद से घबरा गई थीं। हालांकि, वो इससे बाल-बाल बच गई हैं। इसमें कोई हादसा नहीं हुआ है।

दरअसल, रश्मिका मंदाना फ्लाइस से सफर कर रही थीं। उनके साथ एक्ट्रेस श्रद्धा दास भी थीं। उनकी फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। एक्ट्रेस ने श्रद्धा दास के साथ फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। इसे साझा करने के साथ ही एक्ट्रेस की ओर से लिखा गया, ‘एक जानकारी है कि हम मौत से बाल-बाल बचे हैं।’

डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के अनुसार, कहा जा रहा है कि रश्मिका मंदाना की फ्लाइट में कोई तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसकी वजह से फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इसके बाद करीब 30 मिनट के बाद फ्लाइट ने फिर से उड़ान भरी थी। इस इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान एक्ट्रेस ने मौत के करीब से महसूस किया था। उन्हें ऐसा लगने लगा था कि वो बच नहीं पाएंगी। इस एहसास को एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

बहरहाल, अगर रश्मिका मंदाना के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ में नजर आने वाली हैं। इसमें वो अल्लू अर्जुन के अपोजिट दिखाई देंगी। सुकुमार द्वारा निर्देशित ‘पुष्पा: द राइज’ को 2021 में रिलीज किया गया था और ये ब्लॉकबस्टर रही थी। इसमें रश्मिका ने श्रीवल्ली की भूमिका प्ले की थी। आखिरी बार नेशनल क्रश को ‘एनिमल’ में देखा गया था। इसमें उनकी और रणबीर कपूर की केमिस्ट्री को सभी ने खूब पसंद किया था।