रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) साउथ की ब्यूटीफुल एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। उन्होंने ना केवल साउथ बल्कि हिंदी में भी शानदार काम किया है। आज वो एक सफल अभिनेत्री के तौर पर जानी जाती हैं। उनके लिए पिछले साल यानी कि 2023 काफी बेहतरीन साबित हुआ है। रश्मिका ने ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर संग काम कर खूब नाम कमाया है लेकिन, उनके बारे में बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि एक्ट्रेस मिडिल क्लास परिवार से ताल्लुक रखती हैं। कभी उनके पास किराया भरने के पैसे नहीं थे। उनके बारे में ये सारी बतें जन्मदिन के मौके पर बता रहे हैं। चलिए बताते हैं…

रश्मिका मंदाना आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 5 अप्रैल, 1996 को विराजपेट कर्नाटक में हुआ था। उनके पिता विराजपेट में एक कॉफी एस्टेट के मालिक हैं। इसके पहले वो कभी क्लर्क हुआ करते थे। रश्मिका एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने अपनी लाइफ में पैरेंट्स को आर्थिक तौर पर स्ट्रगल करते हुए देखा है। रश्मिका की लाइफ में एक ऐसा समय भी रहा है जब उनकी मां के पास घर का किराया भरने तक का पैसा नहीं होता था।

इंट्रोवर्ट होने की वजह से हुई परेशानी

रश्मिका मंदाना ने शुरुआती पढ़ाई बोर्डिंग स्कूल गोनिकोप्पल से हुई थी। स्कूल के दिनों में एक्ट्रेस काफी इंट्रोवर्ट थीं। इसके चलते उन्हें क्लासमेट्स और सीनियर्स से घुलने-मिलने में काफी परेशानी होती थी। इससे परेशान होकर वो कभी कमरे में खुद को बंद करके घंटों रोया करती थीं। इससे उबरने के लिए उनकी मां ने मदद की थी। स्कूलिंग के बाद रश्मिका ने बैंगलोर में साइंस और कॉमर्स से साइकोलॉजी में ग्रेजुएशन किया।

20 उम्र में एक्ट्रेस बनीं रश्मिका

रश्मिका मंदाना ने ग्रेजुएशन के बाद क्लीन एंड क्लियर फ्रेश फेस 2014 कॉन्टेस्ट जीता था। इसके बाद उन्हें मॉडलिंग में असाइनमेंट मिलने लगे। इसी दौरान फिल्ममेकर्स की नजर उन पर पड़ी और उन्हें उनकी पहली फिल्म ‘किरिक पार्टी’ मिली। पहले तो उन्होंने इसे करने से मना कर दिया था लेकिन, पेरेंट्स ने उनका साथ दिया और हौंसला बढ़ाया तो वो मान गईं। फिल्म को 2016 में रिलीज किया गया और ये हिट रही। इस मूवी के हिट होने के बाद रश्मिका 20 साल की उम्र में एक्ट्रेस बन गईं और उनकी किस्मत चमक गई। इसने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का कारोबार किया था जबकि इसका बजट 4 करोड़ था।

सामंथा ने किया इनकार और श्रीवल्ली बनकर हिट हुईं रश्मिका

आपको बता दें कि रश्मिका मंदाना ने ‘किरिक पार्टी’ के बाद कई फिल्मों में अभिनय किया मगर, दुनियाभर में उन्हें पहचान फिल्म ‘पुष्पा:द राइज’ से मिली। इसे 2021 में रिलीज किया गया था। इसमें वो अल्लू अर्जुन के अपोजिट श्रीवल्ली के किरदार में नजर आई थीं। इससे एक्ट्रेस को जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली थी। हालांकि, रश्मिका इस रोल के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थीं बल्कि वो सामंथा को लेना चाहते थे लेकिन, उन्होंने इसे करने से मना कर दिया था। इसके बाद ‘पुष्पा’ रश्मिका को मिली और इसकी हिट के बाद उनकी किस्मत रातों रात बदल गई।

‘पुष्पा’ के बाद रश्मिका मंदाना ने बॉलीवुड में कदम रखा। उनकी पहली फिल्म ‘गुडबाय’ थी। इसके जरिए वो अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आई थीं हालांकि, ये बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ‘मिशन मजनू’ में काम किया। फिर, ‘एनिमल’ में गीतांजलि का किरदार निभाकर इंडस्ट्री में अपना लोहा मनवाया।

7 साल और 13 हिट फिल्में

गौरतलब है कि रश्मिका मंदाना के करियर को सात साल को वक्त हो गया है। उन्होंने इन सात सालों में 13 हिट फिल्में दी है। इसमें ‘किरिक पार्टी'(2016), ‘चमक’ (2017), ‘अंजनी पुत्र’ (2017), ‘चलो’ (2018), ‘गीता गोविंदम’ (2018), ‘यजमान’ (2019), ‘डियर कॉमरेड’ (2019), ‘सरिलेरु नीकेवरु’ (2020), ‘भीष्म’ (2020) और ‘पुष्पा’ (2021) जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं।