सलमान खान का शो ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) हमेशा से ही चर्चा में रहा है। शो में कभी कोई रिश्ता बनाता दिखा है तो कभी किसी रिश्ता टूटता दिखा है। यहां तक कि कइयों ने तो इसमें अपनी लाइफ पार्टनर तक चुन लिया और घर में ही शादी कर ली। ‘बिग बॉस’ किसी ने किसी वजहों से सुर्खियों में रहा है। अब इसके सीजन 17 की चर्चा जोर-शोर से हो रही है। इस बीच आपको हम उन जोड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जो शो से बाहर रिश्ता तोड़ चुके थे मगर इस घर में साथ रहे हैं और प्यार के साथ-साथ खूब बवाल मचाया था। इनके बीच खूब झगड़े और प्यार देखने के लिए मिले हैं। चलिए बताते हैं…
डेलनाज़ इरानी-राजीव पॉल
टीवी एक्टर डेलनाज़ इरानी और राजीव पॉल की जोड़ी को बिग बॉस के सीजन 6 में साथ में देखा गया था। दोनों शादीशुदा कपल थे लेकिन 14 साल बाद इनका रिश्ता 2012 में टूट गया था। लेकिन अलग होने के लंबे समय के बाद दोनों को साथ में बिग बॉस के घर में साथ में देखा गया था। इनके बीच भी काफी नोकझोंक देखने के लिए मिली थी।
राहुल महाजन-डिंपी
राहुल महाजन हमेशा से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे हैं। बिग बॉस के घर में खुलासा हुआ था कि वो एक नहीं तीन-तीन शादी कर चुके हैं। उन्होंने बिग बॉस के सीजन 8 में हिस्सा लिया था। इस दौरान उनके साथ उनकी एक्स वाइफ डिंपी भी दिखी थीं। दोनों में काफी नोकझोंक देखने के लिए मिली थी।
रश्मि देसाई-सिद्धार्थ शुक्ला
दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला भले आज दुनिया में नहीं हैं। मगर वो टीवी सीरियल और फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में वो ‘बिग बॉस 13’ में एक्ट्रेस और रूमर्ड गर्लफ्रेंड रश्मि देसाई के साथ दिखे थे। दोनों के बीच काफी विवाद देखने के लिए मिला था। एक्टर ने उनके बॉयफ्रेंड अरहान खान तक की कॉलर भी पकड़ ली थी। हाथापाई की नौबत तक देखने के लिए मिली थी। हालांकि, एक्ट्रेस ने अपने रिलेशनशिप की खबरों को अफवाह बताया है।
मधुरिमा तुली-विशाल आदित्य सिंह
टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह को बिग बॉस के सीजन 13 में देखा गया था। इस दौरान उनके बीच काफी विवाद देखने के लिए मिले थे। यहां तक कि एक्ट्रेस ने तो विशाल की जमकर धुलाई भी कर दी थी। इनका वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें एक्ट्रेस फ्राई पैन से उनकी पिटाई करती दिखी थीं। हालांकि, इससे पहले शो में ही दोनों के बीच नजदीकियां भी देखने के लिए मिली थी। आपको बता दें कि बिग बॉस के घर के बाहर ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
पलक पुरसवानी-अविनाश सचदेव
बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आईं टीवी एक्ट्रेस पलक पुरसवानी को एक्टर अविनाश सचदेव के साथ देखा गया था। दोनों किसी समय पर एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं और इनकी सगाई तक हो चुकी थी। बिग बॉस में दोनों के बीच करीबियां भी देखने के लिए मिली थी मगर थोड़े समय में ही दोनों के बीच झड़प भी हुई। इनकी रिलेशनशिप काफी चर्चा में रही हैं। एक्ट्रेस ने उन्हें लेकर कई बड़े खुलासे भी किए थे और धोखा देने का आरोप लगाया था।