बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट जोया अख्तर की फिल्म गली बॉय में एक साथ दिखेंगे। वहीं रणवीर सिंह ने आलिया की तारीफ करते हुए एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में रणवीर का बोलने का तरीका काफी फनी है। वीडियो में रणवीर ने कहा कि उन्होंने आलिया की डियर जिंदगी और कपूर एंड संस फिल्में देखी हैं, आलिया ने बहुत ही अच्छा काम किया है। रणवीर सिंह ने लिखा हर कोई आलिया को पसंद करता है…लुकिंग फॉरवर्ड। इस वीडियों में उन्होंने आलिया की जमकर तारीफ की है।
वहीं आलिया ने भी रणवीर के क्यूट जवाब देते हुए लिखा टोटली लव… लुकिंग डबल गली बॉय। हाल ही में रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वह कोरियोग्राफर गणेश आचार्य साथ में दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के सुपरहिट सीन को रीमेक करते नजर आए थे। वहीं आलिया और रणवीर की जोड़ी जल्द पर्दे पर एक साथ मनोरंजन करती दिखाई देगी।
बता दें कि दोनों साथ में कई टीवी एड्स कर चुके हैं। फिल्म की कहानी स्ट्रीट रैपर्स की है जिसमें रणवीर खुद रैपर बनेंगे। गली ब्वॉय को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी एक्सल एंटरटेनमेंट और जोया के हाल ही में लॉन्च हुए बैनर टाइगर बेबी के अंतर्गत प्रोड्यूस करेंगे। रणवीर सिंह और अख्तर के बीच काफी अच्छे रिश्ते हैं। रणवीर सिंह इससे पहले जोया की फिल्म दिल धड़कने दो में भी काम कर चुके हैं। फिल्म की शूटिंग नवंबर से होगी।
फिलहाल आलिया की अपकमिंग फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया है। जिसमें वो वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म 10 मार्च 2017 को रिलीज होगी। इस समय रणवीर सिंह संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। पद्मावती इसी साल नवंबर में रिलीज होगी।
Everybody loves @aliaa08 ! Looking faarward ! pic.twitter.com/KenLlnZMaU
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) February 8, 2017
Hahahah everybody totally loves @RanveerOfficial!!!! Looking double faarward GULLY BOY 🙂 ❤️❤️❤️ https://t.co/xc55UeYhpC
— Alia Bhatt (@aliaa08) February 8, 2017

