बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर एक्टिंग के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों पर राय रखने के लिए जानी जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस ने बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी को ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया।

हालांकि रणवीर ने इसकी वजह नहीं बताई है, और ना ही स्वरा भास्कर की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया आई है। एक्टर ने खुद को ब्लॉक किए जाने की जानकारी मिलते ही एक फनी मीम शेयर कर मजाक उड़ाया।

रणवीर ने शेयर किया स्क्रीनशॉट: एक्टर ने अपने ट्विटर हैंडल पर स्वरा द्वारा उनके अकाउंट को ब्लॉक करने का स्क्रीनशॉट ट्वीट करते हुए एक मीम भी शेयर किया है जिसमें एक लड़का मुंह फाड़कर रोता दिख रहा है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा है कि अभी अभी पता चला। रणवीर के इस ट्वीट पर उनके फैन्स तरह-तरह के मीम्स और कमेंट कर रहे हैं। साथ ही बता रहे हैं कि स्वरा ने उन्हें क्यों ब्लॉक किया है।

यूजर्स ने दी मजेदार प्रतिक्रिया: एक यूजर लिखते हैं, आपको कुछ फर्क पड़ा इससे सर? रवि नाम के यूजर लिखते हैं, बधाई हो सर आपको बॉलीवुड की सबसे बड़ी सेलिब्रेटी के द्वारा ब्लॉक किया गया है। अब आप सभी ग्रह दोषों से दूर हैं। मोहित नाम के यूजर लिखते हैं, बहुत दुख हुआ आपको पीड़ा में देखकर। इसी के साथ एक यूजर ने मीम शेयर करते हुए लिखा कि वह स्त्री है कुछ भी कर सकती है। एक यूजर ने लिखा कि यह दोगलापन है। हरीश लिखते हैं, अब क्या करेंगे सर। कैसे जिएंगे आप।

रणवीर शौरी जल्द इस फिल्म में आएंगे नजर: एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें साल 2011 में आखिरी बार सस्पेंस ड्रामा फिल्म ‘420 आईपीसी’ में देखा गया था। रणवीर शौरी सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर टाइगर 3 में भी नजर आएंगे।उनकी आने वाली फिल्‍म बार मुंबईकर है। ये संतोष सिवन की एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो तमिल फिल्म माननगरम की रीमेक है।