निर्देशक रोहित शेट्टी की अगली फिल्म में रणवीर सिंह नजर आएंगे। रोहित की पिछली फिल्म दिलवाले का मुकाबला रणवीर सिंह की बाजीराव मस्तानी से ही हुआ था। जिसमें बाजी बाजीराव मस्तानी के हाथ लगी थी। अब रोहित अपनी अगली फिल्म रणवीर सिंह और तमन्ना भाटिया को साथ में लेकर बनाने जा रहे हैं। तमन्ना इससे पहले ‘‘बाहुबली: द बिगनिंग’’ में नजर आई थी। जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। रणवीर और रोहित के एक फिल्म पर साथ काम करने के बारे में लंबे समय से अफवाह थी।

फिल्म ‘‘दिलवाले’’ के निर्देशक शेट्टी ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘रणवीर की उर्जा, उत्साह और भारी लोकप्रियता इस परियोजना को अधिक रोचक बनाती है. तमन्ना दक्षिण भारतीय दर्शकों के बीच एक बड़ी स्टार हैं. मैं वास्तव में इसके बारे में ज्यादा बात नहीं करूंगा. लेकिन हां, उनके साथ काम करने वाले हैं. इंतजार करिये और देखिये.’’