Deepika Padukone-Ranveer Singh Wedding: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हैं। इटली में दीपिका-रणवीर की शादी संपन्न हुई। अब भवनानी खानदान की बहू दीपिका पादुकोण के स्वागत के लिए रणवीर सिंह का बंगला दुल्हन की तरह सजाया गया है। रणवीर के बंगले की सजावट के वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब शेयर किये जा रहे हैं। रणवीर सिंह का बंगला मुंबई के ब्रांदा इलाके पर स्थित है। रणवीर के बंगले का नाम श्री है। रोशनी से नहा रहा रणवीर सिंह का बंगला नई बहू के स्वागत के लिए बिल्कुल तैयार है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इटली से लौटने के बाद रिसेप्शन पार्टी को होस्ट करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपवीर 21 नवंबर को बैंगलोर में रिसेप्शन पार्टी को होस्ट करेंगे। उसके बाद 28 नवंबर को इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए होटल ग्रैंड हयात में पार्टी होस्ट करेंगे। रिसेप्शन पार्टी में दीपिका और रणवीर के परिवार जन के अलावा करीबी दोस्त भी शामिल होंगे। ताजा मीडिया की मानें तो दीपिका-रणवीर मुंबई के प्रभादेवी स्थित फ्लैट में शिफ्ट होंगे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपवीर मुंबई के प्राइम लोकेशन में अपनी प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं। दीपिका और रणवीर ने घर खरीदने के लिए लगभग 70 करोड़ रुपए का बजट तय किया है। किसी भी डील पर मोहर लगाने से पहले कपल हर विकल्प को देख रहे हैं। दरअसल दीपिका-रणवीर घर के मामले में कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। बता दें कि दीपिका और रणवीर की शादी की तस्वीर ने विरुष्का का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। विराट और अनुष्का की शादी की तस्वीर को 15 घंटे में 25 लाख तक लाइक्स मिले थे जबकि दीपवीर की फोटो को 2 घंटे में 26 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल गए थे।

6 साल के अफेयर के बाद आखिरकार एक हुए ‘राम-लीला’, इटली के लेक कोमो से तस्वीरें आउट

https://www.jansatta.com/entertainment/