रणबीर सिंह और वाणी कपूर की फिल्म बेफिकरे का एक और पोस्टर रिलीज हुआ है। पोस्टर में दोनों एक्टर्स की केमेस्ट्री साफ नजर आती है। दोनों इस पोस्टर में भी एक दूसरे को किस करते नजर आते हैं। फिल्म के फर्स्ट लुक और पहले पोस्टर में भी वे एक दूसरे को किस करते दिखे थे।
READ ALSO: Befikre के लिए न्यूड होंगे रणवीर, फिल्म में होंगे 23 किसिंग सीन
इस बार नए पोस्टर में रणवीर और वाणी पर्पल कलर के आउटफिट में नजर आते हैं। उनके इर्दगिर्द कुछ डांसर भी नजर आते हैं। रणवीर सिंह ने अपने टि्वटर हैंडल से इस पोस्टर को शेयर किया। उन्होंने लिखा है, “Oops, we did it again! @VaaniOfficial #BefikreOn9th @BefikreTheFilm.”
Oops, we did it again! @VaaniOfficial #BefikreOn9th @BefikreTheFilm pic.twitter.com/rurehoxgco
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) June 9, 2016
READ ALSO: Befikre का दूसरा पोस्टर जारी, इसमे भी किसिंग पोज ही दे रहे वाणी कपूर और रणवीर सिंह
यह पहली फिल्म है, जिसमें रणवीर और वाणी लीड किरदार निभाते नजर आते हैं। दोनों कुछ वक्त से इस फिल्म की शूटिंग पेरिस में कर रहे हैं। इस फिल्म का डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा कर रहे हैं। फिल्म 9 दिसंबर को रिलीज होगी।
READ ALSO: ‘बेफिक्रे’ का फर्स्ट लुक जारी, किस करते नजर आए रणवीर और वाणी