Ranveer Singh Trolled: रणवीर सिंह अपने अनोखे ड्रेसिंग स्टाइल के लिए मशहूर हैं। अक्सर उन्हें अंतरंगी ड्रेसेज में स्पॉट किया जाता है। फैंस को उनका यह अलग ड्रेसिंग स्टाइल काफी पसंद आता है, लेकिन कई बार उन्हें ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ता है। हालांकि इस बार रणवीर सिंह ने अपने एक लुक के लिए खुद का ही मजाक उड़ाया है।
गली बॉय एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की। जिसमें वह ब्लू, रेड और व्हाइट कलर का ट्रैक सूट पहने हुए नजर आ रहे हैं। अपने इस अवतार की रणवीर ने टॉयलेट क्लीनर बोतल से तुलना की है। फोटो के साथ तस्वीर ने लिखा- ‘These Harpic bottels look lit af.’
रणवीर सिंह ने अपने इस लुक की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया था। इन तस्वीरों को देखने के बाद ट्रोल्स उनके पीछे पड़ गए थे। एक यूजर ने लिखा- रणवीर हारपिक बोतल की तरह दिखाई पड़ रहे हैं। वहीं एक अन्य यूजर लिखता है- रणवीर की ड्रेस हारपिक की बोतल की तरह लग रही है।
https://www.instagram.com/p/BwIBNuHhVUv/
बता दें कि रणवीर सिंह को उनके फैशन सेंस के लिए पहले भी कई बार ट्रोल किया जा चुका है। रणवीर की लुक और ड्रेस पर कई मीम्स भी बन चुके हैं। कुछ दिन पहले रणवीर ने येलो कलर के सूट में तस्वीरें साझा की थीं, जिसे देखकर लोगों ने उनका जमकर मजाक उड़ाया था।
करियर की बात करें तो रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 83 है। फिल्म में रणवीर कपिल देव की भूमिका अदा कर रहे हैं। फिल्म साल 2020 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।