Ranveer Singh: रणवीर सिंह अपने लाखों-करोड़ों फैंस का दिल चुटकियों में जीत लेते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देख फैंस रणवीर सिंह की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। इस वीडियो में रणवीर सिंह सूट बूट पहने काफी स्टाइलिश दिखाई दे रहे हैं। लोगों की भीड़ के बीच घुसकर रणवीर सिंह अपने फैंस से मिलते जुलते और सेल्फीज लेते दिख रहे हैं। रणवीर सिंह को इस बीच एक बूढ़ी महिला भी मिलती हैं। भीड़ के नीचे की तरफ छिपी बैठी महिला को रणवीर सिंह देख लेते हैं। महिला व्हील चेयर पर बैठी होती है।

महिला को देख कर रणवीर सिंह भी नीचे उनके लेवल पर बैठ कर बातचीत करते हैं। रणवीर बूढ़ी महिला को अपने हाथ से पिंक रोज देते हैं। महिला रणवीर सिंह को इस बीच आशीर्वाद देती है। रणवीर सिंह महिला का हाथ पकड़ते हैं और पंजे से पंजा मिलाते हैं। इसके बाद रणवीर बूढ़ी महिला के हाथ को चूम लेते हैं। देखें ये दिल छू लेने वाला वीडियो:-

दरअसल, रणवीर सिंह इन दिनों लंदन में हैं। ये वीडियो लंदन के साउथहाल एरिया का है। यहां रणवीर को उनके फैंस ने पहचान लिया। तभी रणवीर को देखने के लिए भीड़ जुट गई। लंदन के इस क्षेत्र में भारतीय और पाकिस्तानियों की तादाद ज्यादा है। ऐसे में रणवीर को जल्दी ही लोगों ने पहचान लिया। इस बीच वहां ले लोगों ने रणवीर का स्वागत ढोल बजा कर किया।

रणवीर के इस वीडियो को फैंस के बीच सोशल मीडिया पर बहुत प्यार मिल रहा है। रणवीर के फैंस ऐसे में कहते दिख रहे हैं – ‘डाउन टु अर्थ पर्सन।’ कोई रणवीर के स्टाइल को देख कर फिदा है तो कोई कह रहा है कि ‘रणवीर आम लोगों से कितने अच्छे से मिलते हैं।’

बता दें रणवीर सिंह जल्द ही कपिल देव की बायोपिक “83” में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 1983 World Cup victory में हुई भारत की जीत को एक बार फिर से दर्शकों के सामने रखेगी। फैंस इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।
(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)