Ranveer singh and Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने अनोखे डांसिंग स्टाइल और मस्तमौजा मिजाज के लिए जाने जाते हैं। रणवीर सिंह को अक्सर अजब-गजब ड्रेस में भी देखा जाता है। रणवीर सिंह ने एक बार फिर से अपने फैन्स के लिए अपनी फनी लुक में तस्वीरें शेयर की हैं। कैमरे की मदद से रणवीर को किसी मीम्स जैसा लुक दिया गया है। रणवीर खुद भी बेहद फनी लुक देते हुए नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह की इन तस्वीरों को देखने के बाद लोग उनका जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।

तस्वीरों में रणवीर सिंह येलो कलर का थ्री पीस सूट पहने हुए नजर आ रहे हैं और सिंबा एक्टर ने पीले रंग का चश्मा भी लगाया है। तस्वीरों को शेयर करते हुए रणवीर ने कोई भी कैप्शन नहीं लिखा है। रणवीर की तस्वीरों को देखने के बाद लोग अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- दीपिका पादुकोण इसके अलावा कोई दूसरा कार्टून नहीं मिला। वहीं एक अन्य यूजर लिखता है- भाई शादी हो गई अब तो सुधर जाओ। एक यूजर ने लिखा- कुछ नया करो भाई। एक यूजर लिखता है- भाईसाहब चाहते क्या हो?

 
रणवीर कपूर अपने करियर को लेकर बेहद सीरियस रहते हैं। रणवीर सिंह की पिछली तीनों फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित रही हैं। अब रणवीर की अपकमिंग फिल्म 83 है। फिल्म में रणवीर सिंह पूर्व क्रिकेटर कपिल देव का रोल अदा करते हुए नजर आएंगे। फिल्म 1983 में भारत द्वारा जीते गए पहले वर्ल्ड कप की कहानी बयां की गई है। कबीर खान के निर्देशन में बन रही 83 में कई अन्य सितारे भी नजर आएंगे।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)