हालही में शादी के बंधन में बंधे रणवीर और दीपिका सुर्खियों में बनें हुए हैं। बता दें कि रणवीर सिंह जल्द ही जी टीवी के शो ‘सा रे गा मा पा’ में गेस्ट के रूप में दिखाई देंगे। इस शो की कन्टेस्टेंट ऐश्वर्या ने 2013 में आई फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के गाने ‘नगाड़े संग ढोल’ गाया था। इस गाने को सुनकर रणवीर की यादें ताजा हो गई और उन्होंने बताया कि इस फिल्म के बाद दीपिका के लिए उनका नजरिया बिल्कुल बदल गया था। रणवीर ने कहा कि दीपिका जो भी करती हैं उसमें अपना 100 प्रतिशत देती हैं। बता दें कि रणवीर ने ये भी कहा कि उन्हें अपनी पत्नी पर गर्व है।

रणवीर सिंह ने बताया कि वह पहली बार दीपिका पादुकोण से रामलीला के सेट पर मिले थे। रणवीर का कहना है कि उस समय दीपिका के लिए उनका सिर्फ आकर्षण था, लेकिन नगाड़ा गाने के बाद दीपिका के प्रति उनका सम्मान और अधिक बढ़ गया और चीजें बदल गई। रणवीर और दीपिका के बीच का प्यार ‘बाजीराव मस्तानी’ और फिर ‘पद्मावत’ के बाद बढ़ता चला गया। इसके बाद दोनों ने धीरे-धीरे अपने रिलेशनशिप को लोगों के सामने लाना शुरू किया।

[bc_video video_id=”5978591788001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

हालही में रणवीर और दीपिका ने 14-15 नवंबर को इटली के लेक केमो में शादी की। शादी के बाद दोनों ने मुंबई और बेंगलुरू में ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया। बेंगलुरू में इन दोनों ने अपने करीबी रिश्तेदार और दोस्तों को बुलाया था और मुंबई के रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के स्टार्स आए थे। रणवीर और दीपिका ने शादी सिंधी और कोंकणी रिवाजों के साथ की थी। बता दें कि शादी के बाद रणवीर दीपिका पादुकोण के ‘प्रभादेवी’ अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गए हैं।