Ranveer singh New AD: हमेशा अपने एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाले रणवीर सिंह ने एक मिशन को अंजाम दिया है। इस खास मिशन का वीडियो गली बॉय एक्टर ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में रणवीर सिंह एक क्रैश हेलीकॉप्टर से खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। रणवीर के वीडियो को देखने के बाद उनके फैन्स हैरान हैं।

दरअसल रणवीर सिंह सॉफ्ट ड्रिंक Thumps Up ऐड का वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। इस विज्ञापन में ही रणवीर सिंह अपनी जान खतरे में डालकर एक मिशन पूरा करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐड में रणवीर सिंह ने एक जर्नलिस्ट का रोल अदा किया है। वीडियो में दिखाया जाता है कि ब्रेकिंग न्यूज आती है कि एक जाने-माने पत्रकार हेलीकॉप्टर सहित लापता। दरअसल रास्ते में रणवीर सिंह का हेलीकॉप्टर क्रैश हो जाता है, लेकिन वह और उनकी सहकर्मी एकदम सुरक्षित होते हैं। इसके बाद रणवीर सॉफ्ट ड्रिंक पीते हैं और उन्हें आइडिया आता है कि किस तरह से क्रैश हेलीकॉप्टर से भी वह पहाड़ों को पारकर अपनी टीम के पास जा सकते हैं। अंत में तरकीब का इस्तेमाल कर रणवीर अपनी टीम के पास न्यूज बॉक्स सुरक्षित लेकर पहुंच जाते हैं।

https://www.instagram.com/p/Bw6SMEfh6-o/

रणवीर सिंह के इस वीडियो को एक घंटे के भीतर ही 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं, जबकि कमेंट्स की संख्या हजारों में है। एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा- बाबा कुछ भी। वहीं एक अन्य यूजर लिखता है- क्या नहीं है रणवीर सिंह के पास? एक इंस्टा यूजर ने लिखा- बाबा इतना चार्ज मिला कि फोन 15 प्रतिशत से फुल चार्ज हो गया। करियर की बात करें तो रणवीर सिंह 83 फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म में रणवीर कपिल देव का रोल अदा करेंगे।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)