11 दिसंबर को इटली के टस्कनी में शादी के बंधन में बंधने के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को कई लोगों ने शुभकामनाएं दीं। मीडिया की नजरों से अपनी शादी को बचाने में यह कपल काफी हद तक सफल रहा। इन दोनों की तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आने के बाद वायरल हो गई थीं। शादी की एक तस्वीर एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। जहां फॉलोवर्स ने इसे लाइक किया है वहीं फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने भी इस तस्वीर को लाइक किया है। जिसमें वाणी कपूर से लेकर करण टैकर तक शामिल हैं।
अनुष्का की तस्वीर को एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह ने भी इंस्टाग्राम पर लाइक किया है लेकिन उन्होंने अबतक सोशल मीडिया पर इस जोड़े को बधाई नहीं दी है। जबकि शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, अभिषेक बच्चन सहित कई सेलिब्रिटीज ने विरुष्का (फैंस द्वारा दिया गया नाम) को उनकी नई यात्रा के लिए शुभकामनाएं दे चुके हैं। दोनों ने शादी के बंधन में बंधकर जारी अटकलों को विराम दे दिया है। दोनों ने साझा बयान जारी करके फैंस के साथ अपनी शादी की खबर को कंफर्म किया था।
विराट-अनुष्का ने ट्विटर पर अपनी शादी की खबर को साझा करते हुए लिखा था- आज हमदोनों ने प्यार के बंधन में भंधकर एकाकार होने का एक-दूसरे से वादा किया। इस खबर को आपके साथ शेयर करते हुए मुझे अपार हर्ष हो रहा है। हमारे परिवार, फैन्स और शुभचिंतकों के स्नेह, प्यार आशीष की वजह से आज का दिन हमारे लिए स्पेशल हो गया। हमारी जिंदगी के अहम मोड़ पर साथ देने के लिए सभी का शुक्रिया।