Ranveer Singh: रणवीर सिंह का करियर इस वक्त पीक पर है। रणवीर सिंह इन दिनों कोई भी काम कर रहे हैं, उनका हर काम सुपरहिट साबित हो रहा है। ऐसे में रणवीर अपनी सक्सेस को काफी एंजॉय कर रहे हैं। रणवीर की ‘गली बॉय’ के सुपरहिट होने के बाद अब एक्टर ने अपनी अगले प्रोजेक्ट के लिए कमर कस ली है। रणवीर की ये फिल्म कपिल देव पर आधारित है फिल्म का नाम है ’83’।

साल 1983 का वर्ल्डकप और भारत की जीत बड़े पर्दे पर नए अंदाज में पेश की जा रही है। ऐसे में रणवीर ने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की है। खुद को रणवीर ने इस फिल्म के लिए धूप में जलाया है और तब जाकर क्रिकेट में बैटिंग के बारीक गुण सीखे हैं। रणवीर सिंह को ये गुण किसी और ने नहीं बल्कि खुद कपिल देव ने सिखाए हैं।

रणवीर सिंह और कपिल देव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। रणवीर ने खुद इस वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो को देखते ही फैन्स काफी एक्साइटेड हो रहे हैं। ऐसे में वीडियो काफी वायरल होने लगा है। इस वीडियो में कपिल देव रणवीर सिंह को बल्लेबाजी के गुण बारीकी से सिखाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कपिल देव रणवीर को बताते हैं कि वह खेलते वक्त कैसे अपनी कलाई घुमाते थे और छक्का लगाते थे।

बता दें, रणवीर की कुछ वक्त पहले आई फिल्म ‘गली बॉय’ ने सिनेमाघरों में धूम मचा दी थी। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। रणवीर और आलिया भट्ट की एक्टिंग ने फैन्स का खूब दिल जीता था। अब रणवीर जल्द ही 83 ला रहे हैं। बता दें, ये फिल्म साल 2020 में दर्शकों के सामने आएगी।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)