Ranveer Singh, Arjun Kapoor, Karan Johar: करण जौहर अपने चैट शो कॉफी विद करण में स्टार-सेलेब्स को बुला कर कॉफी पिलाने के साथ-साथ खूब मस्ती मजाक करते हैं। एक वीडियो कमाल आर खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
इस वीडियो की वजह से केआरके रणवीर सिंह, करण जौहर और अर्जुन कपूर से काफी नाराज नजर आ रहे हैं। वीडियो में करण जौहर अर्जुन और रणवीर के साथ रैपिड फायर राउंड खेलते दिखाई देते हैं। रैपिड फायर में रणवीर से कऱण सवाल करते हैं- ‘आपके हिसाब से आइकॉनिक खान कौन है?’ तो रणवीर सिंह कमाल आर खान का नाम लेते हैं। इसके बाद (रणवीर, करण औऱ अर्जुन) तीनों ठहाका मार कर हंस पड़ते हैं।
इसके बाद रणवीर बगल में बैठे अर्जुन के साथ मजाक करते हुए कहते हैं- ‘यू आर टु रुपीज पर्सन’। कमाल आर खान इस लाइन के लिए मशहूर हैं। ऐसे में रणवीर सिंह केआरके की एक्टिंग करते हुए दिखाई दिए। इसके बाद अर्जुन कपूर भी बोल पड़ते हैं- ‘अगर अर्जुन कपूर एक्टर बन सकते हैं तो कोई भी एक्टर बन सकता है।’
1)Yes dear @arjunk26 I was 100% right but unfortunately you didn’t understand it at time.
2) Karan was laughing that day but he is crying today coz he underestimated me.
3) @RanveerOfficial you are clever boy and you said 100% right.
4) I don’t forget till my mission is complete. pic.twitter.com/fM5JHAmPK4— KRK (@kamaalrkhan) July 5, 2020
इन तीनों की इस मस्ती को देख कर केआरके खफा दिखाई दिए। उन्होंने इस पोस्ट के साथ चार पॉइंट्स में अपनी बात कही। एक में केआरके ने कहा- ‘हां डियर अर्जुन कपूर मैं 100% सही था। लेकिन आप ही इस बात को उस वक्त समझ नहीं पाए।’ दूसरे पॉइंट में उन्होंने लिखा- ‘करण जौहर उस दिन हंस रहे थे। लेकिन आज रो रहे हैं क्योंकि उस दिन उन्होंने मुझे अंडरएस्टिमेट किया था।’
तीसरे प्वॉइंट में रणवीर के लिए केआरके ने कहा- ‘तुम बहुत चालाक लड़के हो.. तुमने बिलकुल सही कहा 100%’। चौथे पॉइंट में केआरके ने कहा-‘मैं तब तक इस बात को नहीं भूलूंगा जब तक मेरा मिशन पूरा नहीं हो जाता।’