दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के शादी की खबरें पिछले काफी दिनों से आ रही हैं। हालांकि बॉलीवुड के इस पावर कपल की शादी की तारीख राज़ बनी हुई थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दीपिका और रणवीर इस साल नवंबर माह में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। जबकि कुछ में कहा गया था कि दीपिका और रणवीर अपने बिज़ी शेड्यूल के चलते अगले साल सात फेरे लेंगे लेकिन आखिरकार फाइनल हुआ था कि दोनों की शादी इस महीने 14 और 15 नवंबर को है। दीपिका और रणवीर ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी।

गौरतलब है कि दीपिका के घर नंदी पूजा के साथ शादी की रस्में शुरू हो गई है। तो वहीं अब रणवीर सिंह के घर भी शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। रविवार को रणवीर सिंह की हल्दी का रस्में हो रही है। रणवीर की एक फोटो भी सामने आई है जिसमें उनके गालों पर हल्दी और माथे पर टीका देखा जा सकता है। इस तस्वीर में यशराज की कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा को देखा जा सकता है। रणवीर की हल्दी की रस्म पंजाबी रीति रिवाजों से हुई है।

बीते महीने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को एक साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। रणवीर सिंह रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंबा’ के लिए स्पेशल गाना शूट करने के बाद स्विजरलैंड से वापस लौटे थे। जबकि दीपिका पादुकोण बेंगलुरू से मुंबई वापस आई थीं। दीपिका और रणवीर को एक साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ में देखा गया था। फैन्स दोनों को एक साथ बड़े पर्दे पर फिर से देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कहा जाता है कि रणवीर और दीपिका के बीच नजदीकियां संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला-रामलीला से बढ़ी थीं।

Navratri Festival: जब होली खेलते हुए दीपिका संग गरबा करने लगे रणवीर, ये हैं Bollywood की मशहूर गरबा जोड़ियां

करियर की बात करें तो रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्में ‘गली बॉय’ और ‘सिंबा’ हैं। इसके अलावा वह करण जौहर की फिल्म ‘तख्त’ में भी नजर आएंगे।