बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह एक पाकिस्तानी फिल्म को लेकर पिछले दिनों खूब चर्चा में थे। एक्टर रणवीर को लेकर खबरें थीं कि अली जफर स्टारर फिल्म Teefa In Trouble में रणवीर सिंह कैमियो रोल अदा कर रहे हैं। सोशल मीडिया में पिछले दिनों एक तस्वीर भी खूब वायरल हो रही थी जिसमें रणवीर अली जफर के साथ नजर आ रहे हैं। सोशल प्लैटफॉर्म में हर तरफ इस खबर के फैलने के बाद अब सच्चाई सामने आई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर किसी पाकिस्तानी फिल्म में कैमियो नहीं कर रहे हैं। वह तस्वीर जिसमें रणवीर नजर आ रहे हैं वह एक ऐड की है। वह ऐड है- “Teefay De Tikkay”। फिल्म में “Teefay De Tikkay” अली जफर के कैरेक्टर की दुकान है। इस दुकान में रणवीर की तस्वीर बनी है। मतलब यह, कि अली जफर की फिल्म में दिखाई गई दुकान “Teefay De Tikkay” में लगे पोस्टर में रणवीर की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है।

ट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होता है, इंटरनेट पर यह भी छाया हुआ है कि रणवीर की ये तस्वीर फोटोशॉप्ड है। यह तस्वीर तब की है जब रणवीर साल 2016 में किसी चीज की कैंपेनिंग कर रहे थे। इसके चलते ‘टिक्का’ के पोस्टर में रणवीर की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया। रणवीर ने फिल्म के साथ कोई एसोसिएशन नहीं किया है। ट्विटर पर कई लोगों ने इससे संबंधित पोस्ट को शेयर किया।

 

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने रणवीर सिंह की एक ऐड को तुरंत पहचान लिया जो कि साल 2016 की थी। इसमें एक्टर सेटवेट का ऐड दे रहे हैं। एक ट्विटर यजर ने लिखा कि ‘यह फोटोशॉप है और रणवीर का सेटवेट का ऐड है जिसे इस्तेमाल किया गया है।’ बता दें, रणवीर सिंह और अली जफर पहले साथ काम कर चुके हैं। साल 2015 में आई फिल्म ‘किल दिल’ में रणवीर और अली साथ नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ गोविंदा भी थे। फिल्म में गोविंदा, रणवीर और अली के अलावा परिणीति चोपड़ा भी थीं।

https://twitter.com/Harsh1904MJ/status/1021724441317797889?

 

https://www.jansatta.com/entertainment/