Akash Ambani-Shloka Mehta wedding: आकाश अंबानी और श्लोका मेहता शनिवार को शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस शाही शादी में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों ने शिरकत की। नए नवेले जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए शाहरुख खान, करण जौहर, रणबीर कपूर, अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर समेत कई स्टार्स श्लोका-आकाश की वेडिंग पार्टी में पहुंचे। इस पार्टी में सलमान खान और रणवीर सिंह भी नजर आए। सोशल मीडिया पर आकाश अंबानी की पार्टी का एक इनसाइड वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें सलमान खान का स्वागत रणवीर सिंह करते हुए नजर आ रहे हैं।

ब्लैक शर्ट और पैंट में सलमान खान वेडिंग वेन्यू में एंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान वेडिंग वेन्यू में मीडिया के जाने के बाद आए थे। लेकिन सलमान खान के स्वागत में रणवीर सिंह पहले से ही गेट पर मौजूद थे। वीडियो में देख सकते हैं कि रणवीर सिंह ‘बजरंगी भाईजान’ का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर रणवीर सिंह के फैन क्लब ने शेयर किया है।

करियर की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में सलमान खान के अलावा कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी और सुनील ग्रोवर भी हैं। फिल्म इस साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं रणवीर सिंह कबीर खान की अपकमिंग फिल्म ’83’ में नजर आएंगे। रणवीर सिंह को आखिरी बार बीते साल रिलीज हुई फिल्म ‘सिंबा’ में देखा गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करने में सफल रही थी।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)