Ranveer Singh: रणवीर सिंह अक्सर इन दिनों अपकमिंग फिल्म 83 को लेकर सुर्खियों में हैं। रणवीर की फिल्म 83 की क्रिकेट जगत में भी जमकर चर्चा हो रही है। रणवीर अपने किरदार में रमने के लिए भी खूब मेहनत कर रहे हैं। कुछ दिन पहले रणवीर भारत और पाकिस्तान के मैच में भी दिखाई दिए थे और उन्होंने सोशल मीडिया पर क्रिकेट हस्तियों संग तस्वीरें भी शेयर की थीं। लेकिन एक तस्वीर को लेकर रणवीर सिंह को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल होना पड़ रहा है। WWE के एक जाने-माने चैंपियन ने रणवीर सिंह पर कंटेंट चोरी करने का आरोप लगाया है।
दरअसल रणवीर सिंह ने हार्दिक पांड्या के साथ में एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर के साथ रणवीर ने कैप्शन लिखा- ‘Eat. Sleep. Dominate. Repeat. The name is Hardik. Hardik Pandya. रणवीर ने हार्दिक को टैग करते हुए लिखा मेरा भाई, रोक पाना मुश्किल है। हालांकि रणवीर के इस कैप्शन पर WWE के पॉपुलर रेसलर ब्रॉक लेसनर के वकील भड़क गए। पॉल हेमैन ने रणवीर सिंह को टैग करते हुए नाराजगी जाहिर की है। पॉल हेमैन के गुस्सा आने की वजह यह है कि ‘Eat. Sleep. Dominate. Repeat.’ फ्रेज का मतलब तब होता है जब ब्रॉक लेसनर रिंग में एंट्री लेते हैं। पॉल हेमैन का मानना है कि इस फ्रेज पर उनका ही कॉपीराइट है।
ब्रॉक लेसनर के वकील पॉल हेमैन ने ट्वीट में लिखा- रणवीर सिंह क्या तुम मेरे साथ मजाक कर रहे हो? 1. 1 – It’s Eat Sleep CONQUER Repeat 2. कॉपीराइट #आपका तुम्हारा शालीन वकील और ब्रॉक लेसनर, 3 – I am litigious 4 – EAT SLEEP DEPOSITION REPEAT.

बता दें कि हेमैन ने रणवीर पर कॉपीराइट के तहत चोरी का आरोप लगा दिया, हालांकि यह महज मजाक था। इसके पहले भी वह कई मौकों पर ट्विटर पर फ्रेज लिखते रहते हैं। हालांकि अभी तक पॉल के ट्वीट का जवाब रणवीर सिंह ने नहीं दिया है। फैन्स को रणवीर के रिल्पाई का बेसब्री से इंतजार है।

