Ranveer Singh First Look 83: रणवीर सिंह आज (6 जुलाई) अपना 34 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर रणवीर ने अपने फैन्स को रिटर्न्स गिफ्ट दिया है। सोशल मीडिया पर एक्टर ने 83 में कपिल देव के लुक की पहली तस्वीर शेयर की है। 83 में रणवीर का फर्स्ट लुक देखने के बाद फैन्स हैरान और फिल्म के लिए उत्साहित हैं। रणवीर को कपिल देव के गेटअप में देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अपने रिएक्शन्स की बौछार लगा दी है।
तस्वीर में रणवीर का लुक कपिल देव से काफी मेल खा रहा है। उनकी आंखों में कपिल देव की तरह ही ऊर्जा और जोश दिखाई पड़ रहा है। 83 के फर्स्ट लुक में रणवीर बॉल उछाल रहे हैं। रणवीर की इस पोस्ट को कुछ ही मिनटों में हजारों की संख्या में लाइक्स मिल गए हैं। जबकि दो घंटे के भीतर यह आंकड़ा 7 लाख के करीब पहुंच गया है। रणवीर की पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स ने भी कमेंट किया है।
https://www.instagram.com/p/Bzjqn_fB8cS/
क्रिकेटर शिखर धवन ने कमेंट बॉक्स में लिखा- एकदम पाजी की तरह लग रहे हैं। जन्मदिन मुबारक हो भाई। एक्ट्रेस अहाना कुमरा ने लिखा- नहीं ये नहीं हो सकता। जन्मदिन की शुभकामनाएं। इसके अलावा आयुष्मान खुराना, सानया मल्होत्रा, निमरत कौर कुब्रा, अदिति राव हैदरी समेत कई सितारों ने रिएक्शन दिया है। वहीं एक सोशल मीडिया ने यूजर- तुम बिल्कुल कपिल देव की तरह लग रहे हो। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- तुम हमेशा एक अलग लेवल पर लेकर जाते हो। वहीं एक यूजर लिखता है- अविश्वसनीय, आपने एक बार फिर से जादू बिखेर दिया।
बता दें कि फिल्म 83 की कहानी वर्ल्डकप क्रिकेट मैच 1983 पर आधारित है। फिल्म में कपिल देव का रोल रणवीर सिंह अदा कर रहे हैं। फिलहाल फिल्म की शूटिंग इंग्लैंड में चल रही है। फिल्म में दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी देवी का रोल अदा कर रही हैं।