Ranveer Singh Happy Birthday: अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वाले रणवीर सिंह आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। अपने मजाकिया अंदाज और ह्यूमर से दिल जीत लेने वाले रणवीर सिंह की लाइफ से कई दिलचस्प बातें जुड़ी हुई हैं। उनमें से सबसे ज्यादा रोचक यह बात है कि किरदार को अपना लेने वाले रणवीर सिंह आज भी फिल्मों में एक सीन करने से कतराते हैं। इसके पीछे का कारण पत्नी दीपिका पादुकोण नहीं बल्कि उनकी मां अंजू भवनानी हैं।
आमतौर पर बॉलीवुड फिल्मों में हीरो के मरने या फिर पुनर्जन्म का सीन दिखाया जाता है। हालांकि रणवीर सिंह किसी भी फिल्म में मरने वाले रोल को अदा नहीं करना चाहते हैं। इसके पीछे का कारण है कि रणवीर की मां को अपने बेटे को स्क्रीन पर भी इस हालत में देखना गंवारा नहीं है। यही कारण है कि रणवीर सिंह नहीं चाहते थे कि उनकी मां ‘बाजीराव मस्तानी’ को देखें। लेकिन मां की जिद के कारण रणवीर ने उन्हें यह फिल्म दिखाई थी। फिल्म ‘लुटेरा’, ‘रामलीला’ और ‘गुंडे’ फिल्मों में भी रणवीर सिंह का किरदार अंत में मर जाता है।
रणवीर सिंह एक्टर बनने से पहले कॉपी राइटर का भी काम कर चुके हैं। कॉलेज के दौरान रणवीर की पहली नौकरी एक एडवरटाइजिंग कंपनी के लिए बतौर कॉपी राइटर थी। करियर की बात करें तो ‘बैंड बाजा बारात’ फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले रणवीर सिंह को आखिरी बार ‘सिंबा’ फिल्म में देखा गया था। अब रणवीर की अपकमिंग फिल्म 83 है। इस फिल्म में रणवीर कपिल देव का रोल अदा कर रहे हैं। जन्मदिन के मौके पर फिल्म में रणवीर का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म 10 अप्रैल 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।