आज देश भर मे दीवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। हाल ही में बॉलीवुड के मशूहर डिजाइनर संदीप खोसला ने दीवाली पार्टी का आयोजन भी किया था। डिजाइनर की पार्टी में बॉलीवुड के तमाम दिग्गज सितारों ने शिरकत की। संदीप की पार्टी में फिल्ममेकर करण जौहर, प्रोड्यूसर रेहा कपूर, अनन्या पांडे, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अर्जुन कपूर, नेहा धूपिया, अंगद बेदी और मलाइका अरोड़ा समेत तमाम सितारे शामिल हुए। स्वरा भास्कर भी इस दीवाली पार्टी का हिस्सा बनीं हालांकि उन्हें बाद में शाहरुख खान, आनंद एल राय, हिमांशु शर्मा और अजय-अतुल के साथ भी डिनर ऑउटिंग में स्पॉट किया गया।

दीवाली पर बॉलीवुड के सबसे धमाकेदार एक्टर रणवीर सिंह नेे भी जलवा दिखाया। उन्होंने दीवाली के मौके पर डांस करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया और इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। उन्होंने इस वीडियो को कैप्शन दिया – नाचो, गाओ, दीपावली मनाओ। इसके अलावा दिशा पटानी ने भी अपना एक डांसिंग वीडियो दीवाली के मौके पर पोस्ट किया है।

 

View this post on Instagram

 

Wishing you all a very happy diwali, have a great one @likeappofficial #LIKE20Million #LIKEIndia #HappyDiwali

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on


गौरतलब है कि रणवीर दीपिका पादुकोण के साथ इस महीने 14 और 15 नवंबर को शादी रचाने जा रहे हैं। दीपिका और रणवीर ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी। बीते महीने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को एक साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। रणवीर सिंह रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंबा’ के लिए स्पेशल गाना शूट करने के बाद स्विजरलैंड से वापस लौटे थे। जबकि दीपिका पादुकोण बेंगलुरू से मुंबई वापस आई थीं। दीपिका और रणवीर को एक साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ में देखा गया था। फैन्स दोनों को एक साथ बड़े पर्दे पर फिर से देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कहा जाता है कि रणवीर और दीपिका के बीच नजदीकियां संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला-रामलीला से बढ़ी थीं। इसके अलावा दिशा सलमान खान की फिल्म भारत में दिखाई देंगी।

famous garba couple, famous garba couple in bollywood, bollywood famous garba couple, famous garba couple in hindi cinema, famous garba couple in movies, famous garba couple songs, famous garba couple janstata photos
Navratri Festival: जब होली खेलते हुए दीपिका संग गरबा करने लगे रणवीर, ये हैं Bollywood की मशहूर गरबा जोड़ियां

 

https://www.jansatta.com/entertainment/