Ranveer Singh: चुलबुले अंदाज वाले रणवीर सिंह अचानक से एक्ट्रेस भाग्यश्री के बेटे और एक्टर अभिमन्यु को जबरदस्त पंच जड़ते नजर आए। दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में रणवीर सिंह और अभिमन्यु दोनों साथ में दिखाई दे रहे हैं। बातों ही बातों में अचानक रणवीर अभिमन्यु को जोरदार मुक्का मार देते हैं। इतना ही नहीं इसके बाद रणवीर वीडियो में कहते नजर आते हैं- चिल चिल, मर्द को दर्द नहीं होता। भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु बॉलीवुड में फिल्म ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ से एंट्री मारने जा रहे हैं। इस फिल्म में अभिमन्यु के साथ ‘पटाखा’ फेम एक्ट्रेस राधिका मदान हैं।

ऐसे में फिल्म का प्रमोशन जोरों शोरों से किया जा रहा है। फिल्म ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ का रणवीर सिंह ने भी प्रमोशन किया है। इस वीडियो को खुद अभिमन्यु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। साथ ही अभिमन्यु ने अपने इस पोस्ट को कैप्शन भी दिया है। कैप्शन में अभिमन्यु लिखते हैं- ‘रणवीर सिंह सिंबा मीट्स सूर्या, मर्द को दर्द नहीं होता स्टिल लव यू भाई तू ही मेरा भाई है।’ देखें वीडियो, कैसे अभिमन्यु को पड़ा रणवीर का जबरदस्त पंच:-

बता दें, ये फिल्म 21 मार्च को सिनेमाघरों में आ रही है। फिल्म में अभिमन्यु तो एक्शन सीन्स कर ही रहे हैं। वहीं फिल्म में राधिका मदान भी एक्शन सीन्स कर के दर्शकों को सरप्राइज दे रही हैं। अभी तक जारी किए गए वीडियो, ट्रेलर और पोस्टर्स में राधिका का एक दम बदला हुआ अवतार नजर आ रहा है।

राधिका इससे पहले फिल्म पटाखा में सान्या मल्होत्रा के साथ नजर आई थीं। दोनों एक्ट्रेस इस फिल्म में गांव की लड़कियां बनी थीं। वहीं इस अपकमिंग फिल्म में राधिका ने खुद पर खूब काम किया है। ऐसे में अपने मेकओवर से राधिका फैन्स को चौंकाती नजर आ रही हैं।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)