Ranveer singh, Deepika Padukone and Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो को देख कर रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के फैन्स काफी खुश नजर आ रहे हैं। लंबे वक्त के बाद इस मोस्ट लविंग ऑनस्क्रीन कपल को देखा गया है। ऐसे में रणबीर दीपिका फैनक्लब बेहद एक्साइटेड नजर आए। दरअसल, दीपिका की रणवीर सिंह के साथ शादी के बाद पहली बार दीपिका रणबीर कपूर के साथ ऑनस्क्रीन दिखाई दे रही हैं।
दरअसल, यह वीडियो एक ऐड का फुटेज है। इस वीडियो में दीपिका और रणबीर की दोस्ती और दोनों एक्टर्स के बीच की कैमेस्ट्री साफ तौर पर देखी जा सकती है। रणबीर इस वीडियो में फुलस्लीव्स टीशर्ट और डेनिम में नजर आए। वहीं दीपिका पादुकोण येलो मेक्सीड्रेस में दिखाई दे रही हैं। देखें ये वीडियो:-
बता दें, ‘सिंबा’ एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में नवंबर के महीने में शादी कर ली थी। 14 और 15 नवंबर को दीपिका रणवीर इटली में धूमधाम से शादी के बंधन में बंधे। रणवीर और दीपिका ने सिंधी और कोंकणी रीति-रिवाजों से शादी रचाई थी। रणवीर के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले दीपिका पादुकोण रणबीर कपूर को डेट कर चुकी हैं। दीपिका और रणबीर फिल्म ‘बचना ऐ हसीनों’ की शूटिंग के वक्त एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे। काफी समय तक दोनों का अफेयर रहा।
यहां तक की इस कपल ने अपने रिलेशनशिप की बात को भी कुबूल किया था। लेकिन बाद में रणबीर दीपिका का ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद दीपिका फिल्म ‘राम-लील’ के दौरान रणवीर सिंह के करीब आईं। कुछ वक्त पहले ही रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण को एक फैशन शो में साथ रैंप वॉक करते हुए भी देखा गया था। इस दौरान भी रणबीर दीपिका ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। (दीपिका और रणबीर कपूर के फैन्स कुछ इस तरह से इस ऐड को देख कर रिएक्ट कर रहे हैं। )
एक इंटरव्यू में रणवीर से इस बाबत सवाल किया गया था कि क्या वह ऐसे में इंसिक्योर फील करते हैं। इस पर रणवीर सिंह ने कहा था कि वह बहुत सिक्योर हैं। रणवीर ने कहा था, ‘ मैं जैसे उन्हें प्यार करता हूं, वैसे कोई उन्हें नहीं चाह सकता। इसलिए मैं बहुत सिक्योर हूं।’
(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)