Ranveer singh condom ad: रणवीर सिंह बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं। इन दिनों रणवीर सिंह अपनी सक्सेस को पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं। रणवीर इंडस्ट्री में हर तरह का काम कर चुके हैं। यहां तक की एक्टर ने कंडोम का ऐड भी किया है। एक रिपोर्ट मुताबिक के 5 सालों से इस ऐड कैंपेन से जुड़े रहने के बाद रणवीर अब इस ऐड को दोबारा करने में इंट्रस्टिड नहीं हैं। फोर्ब्स इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर ने इससे अपनी राहें अलग कर ली हैं। माना जा रहा है कि रणवीर इस ऐड के लिए या तो भारी फीस की डिमांड कर रहे हैं या फिर शादी के बाद अब वह ये ऐड नहीं करना चाहते। ऐसे में रणवीर की ना के पीछे का कारण पत्नी दीपिका मानी जा रही हैं।

पिछले साल नवंबर के महीने में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने शादी की है। दीपिका और रणवीर को इस कंपनी ने मुबारकबाद देते हुए एक ट्वीट भी किया था। कंपनी के ट्विटर अकाउंट से पोस्ट में दीपिका रणवीर को मुबारकबाद देते हुए लिखा गया था- ‘मुबारक हो दीपिका-रणवीर आप ऑफीशियली एक दूसरे के हुए।’

बता दें, रणवीर सिंह ने जब कंडोम के ऐड को करने की ठानी थी,तो इससे हर कोई सरप्राइज था। रणवीर हिंदी फिल्मों के ऐसे पहले मेनस्ट्रीम हीरो हैं जिन्होंने कंडोम की ऐड में काम किया है। रणवीर इस वक्त अपने करियर के पीक पर हैं और इसे वह बेहद एंजॉय कर रहे हैं। रणवीर की पिछली तीन फिल्में पद्मावत, सिंबा और गली बॉय तीनों फिल्में सुपरहिट साबित हुई हैं। फिल्म सिर्फ दर्शकों को ही पसंद नहीं आई, बल्कि इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी धमाकेदार कमाइयां की हैं।

अब रणवीर अपने अगले प्रोजेक्ट कबीर खान की 83 में काम करने जा रहे हैं। यह फिल्म 1983 के वर्ल्ड कप पर आधारित होगी जिसे भारत ने बड़ी शान के साथ जीता था। उस वक्त इंडियन क्रिकेट टीम को कपिल देव लीड कर रहे थे।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)