Deepika Padukone-Ranveer Singh Wedding: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह 14-15 नवंबर को अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ सात फेरे लेने जा रहे हैं। दीपिका और रणवीर की शादी का वेन्यू इटली के लेक कोमो चुना गया है। दीपिका और रणवीर की शादी में नामचीन हस्तियां शामिल होंगी। शादी को लेकर फैन्स खासा उत्साहित हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दीपिका पादुकोण से पहले रणवीर के कई अभिनेत्रियों के संग नाम जुड़ चुके हैं। खास बात यह है कि रणवीर ने 14 साल की उम्र में ही तीन गर्लफ्रेंड बना ली थीं। इसका खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में किया था। रणवीर की प्रॉपर्टी की बात करें तो उनकी फीस और लग्जरी कारों की कीमत आपको हैरान कर देगी।
रणवीर सिंह ने कहा था, ”मैं हमेशा से ही लड़कियों के बीच पॉपुलर रहा हूं। एक बार मैं यूएस अपने परिवार के संग छुट्टियां बिताने के लिए गया था। वहां से लौटने के बाद मुझे एहसास हुआ कि मैं पहले से ज्यादा फिट और लंबा हूं। मेरी फिजिक से मेरा आत्मविश्वास बढ़ गया और मैंने एक लड़की को डेट करना शुरु कर दिया था। उसके बाद यह लिस्ट बढ़ती गई। जब मैं 14 साल का था तो मैंने एक साथ तीन लड़कियों को भी डेट किया ।” बॉलीवुड में एंट्री के बाद रणवीर सिंह का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा। जिसमें अनुष्का शर्मा, सोनाक्षी सिन्हा और अहाना देओल के नाम शामिल हैं।
रणवीर सिंह का प्रॉपर्टी की बात करें तो उसकी कीमत लगभग 136 करोड़ रुपए यानी $28 मिलियन डॉलर के आसपास बताई जाती है। जबकि उनकी सलाना आय करीब 32 करोड़ यानी $5 मिलियन यूएसडी है। रणवीर सिंह बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स की लिस्ट में भी शुमार हैं। कहा जाता है कि रणवीर सिंह एक फिल्म के लिए करीब 18 करोड़ रुपए का मेहनताना लेते हैं। जबकि ऐड के लिए वह 4 करोड़ रुपए के आसपास चार्ज करते हैं।
रणवीर के पर्सनल इनवेस्टमेंट की बात करें तो उसकी कीमत करीब 45 करोड़ रुपए बताई जाती है। रणवीर के पास करीब 9 लग्जरी गाड़ियां हैं जिनकी कीमत लगभग 6 करोड़ रुपए है। रणवीर सिंह के पास मुंबई में भी कई प्रॉपर्टी है। साउथ मुंबई में रणवीर ने कुछ वक्त पहले ही एक अपॉर्टमेंट खरीदा था। जिसकी कीमत करीब 8 करोड़ रुपए बताई जाती है। कहा जाता है कि आने वाले सालों में रणवीर की इनकम में करीब 15-18 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हो सकती है।