पेरिस के एफिल टावर में रणवीर सिंह और वाणी कपूर की फिल्म बेफिक्रे का ट्रेलर लॉन्च होने वाला है। इसे लेकर दोनों ही एक्टर काफी नर्वस और एक्साइटेड हैं। फैंस को भी इस पल का बेसब्री से इंतजार है। रणवीर सिंह अपने स्टाइल से हमेशा लोगों को हैरान कर देते हैं। वहीं बेफिक्रे वाणी के करियर के हिसाब से बहुत बड़ा ब्रेक है। शुद्ध देसी रोमांस के बाद ये उनकी दूसरी फिल्म है। इसमें बाजीराव के बाद रणवीर वाणी के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। पोस्टर के जरिए ही लोग दोनों की केमिस्ट्री के बारे में बातें कर रहे हैं। इसके किसिंग सींस तो बहुत समय से लाइमलाइट में बने हुए हैं। फिल्म का ट्रेलर आज एफिल टावर पर रिलीज किया जाएगा। जिसके लिए काफी तैयारियां की गई है। पेरिस के मेयर इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। दोनों एक्टर इस मौके को खास बनाने के लिए अपने कपड़ों पर खास ध्यान दे रहे हैं।
Bday Special: 34 साल के हो गए हैं जवान दिलों की धड़कन रणबीर कपूर</strong>
रणवीर इस मौके पर थ्री पीस सूट पहनेंगे वहीं वाणी कैजुअल लुक में नजर आएंगी। हम सभी को भी ट्रेलर के रिलीज होने का इंतजार है। वैसे यह पहली बार होगा जब किसी बॉलीवुड फिल्म का ट्रेलर एफिल टावर पर रिलीज किया जाएगा। आज तक फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ है। ट्रेलर को लेकर जहां रणवीर काफी एक्साइटेड हैं वहीं वाणी बहुत नर्वस हैं। लेकिन ये बात तो तय है कि बेफिक्रे के ट्रेलर को इससे बड़ा मंच नहीं मिल सकता था।
Read Also: बेफिक्रे के ट्रेलर को रणवीर सिंह ने कहा सपना तो वाणी कपूर हुईं नर्वस
बता दें कि फिल्म की रिलीज से पहले ही दोनों एक्टर्स के किसिंग सीन के बारे में चर्चा जोरों पर है। इसके अलावा इनकी कई फोटोज इंटरनेट पर छाई हुई हैं। फिल्म के पोस्टर सोशल मीडिया पर छाए हैं। ज्यादातर पोस्टर में दोनों एक्टर किस करते हुए दिख रहे हैं। बेहद ही प्यारी लोकेशन्स पर इस फिल्म की शूटिंग की गई है। अब हार्पर बाजार के अक्टूबर अंक के कवर पेज के लिए दोनों ने फोटोशूट करवाया है। उनकी ये फोटोज देखकर आप चौंक जाएंगे। पेरिस में 10 अक्टूबर को एफिल टावर पर फिल्म का ट्रेलर जारी किया जाएगा। दोनों की बेजोड़ केमिस्ट्री इस फोटोशूट में साफ नजर आ रही है। दोनों ही एक-दूसरे के साथ कंफर्टेबल लग रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही फिल्म निर्माता ने लबों का कारोबार गाने को रिलीज किया है। जिसमें कई जोड़े आपस में किस करते हुए दिख रहे हैं।
Read Also: रणवीर सिंह और वाणी कपूर के इस अंदाज को आपने कभी नहीं देखा होगा, देखें फोटोज