हरियाणा की मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब अपने नाम किया था। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद मानुषी ने सुर्खियों में रहीं। मिस वर्ल्ड मानुषी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपने फैंस से बातचीत की। मानुषी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाइव आईं थी और अपने फॉलोवर्स और फैंस से बातचीत कर रही थीं। मानुषी की लाइव वीडियो में अचानक से एक्टर रणवीर सिंह ने कमेंट किया जिसके बाद मानुषी ने भी उनके कमेंट का जवाब दिया। हाल ही में हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड में मानुषी और बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को एक साथ मस्ती करते हुए देखा गया था। फिल्म फेयर अवॉर्ड के सेट पर शाहरुख खान भी दोनों की मस्ती में शामिल हुए थे। अवॉर्ड शो की रिहर्सल के दौरान बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने मानुषी के साथ सोशल मीडिया पर एक सेल्फी भी पोस्ट की थी, जिसपर उन्होंने क्वीन कैप्शन दिया था।

मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के लिए तस्वीरें साझा करती रहती हैं। मानुषी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस से बातचीत करने के लिए लाइव आईं थीं, तभी उनके पोस्ट पर रणवीर सिंह ने कमेंट किया। रणवीर ने कमेंट में लिखा, हैल्लो, हैल्लो, हैल्लो, कैसी हो। फिल्मफेयर के दौरान मजा आया। मानुषी के लाइव वीडियो को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया जा रहा है।

मानुषी रणवीर सिंह के कमेंट के देखकर हैरान रह गईं और उन्होंने रणवीर के मैसेज का जवाब देते हुए कहा, हैल्लो रणवीर, मैं अच्छी हूं, तुम कैसे हो। हां, हमने एक साथ फिल्मफेयर के दौरान अच्छा वक्त बिताया और तुम काफी मजाकिया हो। मुझे तुम्हारा सेंस ऑफ ह्यूमर बेहद पसंद है। इतना ही नहीं मानुषी ने आगे कहा, मैं हमेशा लोगों से बोलती हूं कि दो एक्टर ऐसे हैं जिनकी मैं प्रशंसा करती हूं, उनकी एक्टिंग के लिए नहीं बल्कि उनकी पर्सनालिटी के लिए। उनका लोगों के लिए बर्ताव और सबकुछ , शाहरुख खान और रणवीर सिंह जिनके साथ मैंने फिल्मफेयर अवार्ड में स्टेज भी शेयर किया। बता दें कि फिल्म जगत में चर्चा है कि जल्द ही मानुषी बॉलीवुड जगत में कदम रख सकती हैं।