रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी के बाद दर्शकों में सबसे ज्यादा पॉपुलर कपल बन गए हैं। ऐसे में रणवीर सिंह और दीपिका को इस हद तक पसंद किया जाने लगा है कि कुछ लोग रणवीर-दीपिका का नाम हाथ में टैटू के रूप में बनाते दिखाई दे रहे हैं तो कुछ अपने रेस्टोरेंट की स्पेशल डिश का नाम रणवीर दीपिका के नाम पर रखते दिखाई दे रहे हैं। यूएस के एक इंडियन रेस्टोरेंट में एक डिश का नाम दीपिका पादुकोण के नाम पर रखा गया है।
इस बात को जानने के बाद खुद रणवीर सिंह बड़े हैरान हैं। वहीं रणवीर काफी खुश भी हैं कि उनकी और उनकी पत्नी के इतने चाहने वाले हैं। यूएस के इस रेस्टोरेंट में मेन्यू लिस्ट में स्पेशल डोसे का नाम दीपिका पादुकोण रखा गया है। ऐसे में इस मेन्यू को देख रणवीर दीपिका दोनों ने अपने इंस्टाग्राम मे ये स्क्रीन शॉट फैन्स के साथ शेयर किया। रणवीर ने तो इस शॉट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘मैं इसे खाना चाहूंगा।’
बता दें, कुछ वक्त पहले ही दीपिका-रणवीर ने धूमधाम से इटली के लेक कोमो में शादी की है। रणवीर दीपिका ने मुंबई औैर बेंगलुरू में भी अपनी शादी के शानदार रिसेप्शन दिए थे। 14 और 15 नंवबर को रणवीर दीपिका कोंकणी और सिंधी रिवाजों के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे।
शादी के बाद अब रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा आई है। रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। रणवीर की एक्टिंग फिल्म में खूब पसंद की जा ही है। रणवीर के फैन्स का मानना है कि ये साल रणवीर का रहा।
साल 2018 की शुरुआत में रणवीर की ‘पद्मावती’ ने कमाल कर दिखाया था। इसके बाद रणवीर को दीपिका मिल गईं और अब सिंबा ने साल के अंत में जबरदस्त कमाई की।