बॉलीवुड के ‘पावर हाउस’ स्टार रणवीर सिंह का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह अनिल कपूर की फिल्म ‘राम लखन’ के गाने ‘माय नेम इज लखन’ पर उनके साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो असल में लंदन की एक शादी का है जहां पर यह दोनों स्टार्स साथ में शिरकत करने पहुंचे हुए थे। यहीं पर इन दोनों ने 1989 में आई अनिल कपूर की फिल्म के गाने पर डांस किया। रणवीर ने यहां पर माय नेम इज लखन के अलावा डीजे वाले बाबू, तम्मा तम्मा और ट्टण ट्टण पर भी डांस किया लेकिन जो वीडियो दर्शकों को सबसे ज्यादा पसंद आया वह था अनिल-रणवीर का साथ में माय नेम इज लखन पर डांस करने वाला वीडियो।

इन वीडियोज को इंस्टाग्राम पर रणवीर और अनिल के ढेरों फैन पेजों द्वारा शेयर किया गया है। अलग-अलग फैन पेजों पर से कलेक्ट करके हम इन वीडियोज को यहां पर आपके लिए पेश कर रहे हैं तो आप भी मजा लीजिए इस पावर हाउस जोड़ी के बेमिसाल डांस का। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर जल्द ही फिल्म पद्मावती में अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म में रणवीर के अलावा शाहिद कपूर राजा रावल रतन सिंह की भूमिका निभाते नजर आएंगे और लीड एक्ट्रेस यानि रानि पद्मिनी की भूमिका निभाएंगी रणवीर सिंह की लव इंट्रेस्ट दीपिका पादुकोण। फिल्म की रिलीज में अभी वक्त है बहुत संभव है कि इसे अगले साल रिलीज किया जाए।

इसके अलावा बात करें अनिल कपूर की तो वह हाल ही में फिल्म मुबारकां में अपने भतीजे अर्जुन कपूर के साथ नजर आए थे। इसके अलावा वह जल्द ही राकेश ओमप्रकाश मेहरा निर्देशित फिल्म फैनी खान में ऐश्वर्या राय के साथ नजर आएंगे। फिल्म में राजकुमार राव ऐश्वर्या राय के साथ रोमांस करते नजर आ सकते हैं जबकि अनिल एक अधेड़ उम्र के शख्स का किरदार प्ले करेंगे।