पृथ्वीराज कपूर के समय से बॉलीवुड पर राज करने वाला कपूर खानदान बेहद मश्हूर है। इस परिवार में ज्यादातर लोग एक्टिंग से जुड़े हैं। चार पीढ़ियों से कपूर खानदान ने बॉलीवुड पर अपनी पकड़ बनाई हुई है। लेकिन कम ही लोगों को पता होगा कि इस परिवार के मर्दों में रणबीर कपूर ऐसे हैं जो 10वीं पास हैं। उनसे पहले कपूर खानदान को कोई भी आदमी 10वीं तक नहीं पढ़ा है।
कपूर खानदान बॉलीवुड का वो नाम है जिसकी चार पीड़ियां इंडस्ट्री में नाम कमा चुकी हैं। रणबीर कपूर में उन्हीं में से एक हैं। कपूर खानदान ने फिल्मों में तो खूब नाम कमाया, लेकिन परिवार में कम ही लोग हैं जो ज्यादा पढ़े लिखे हैं। रणबीर कपूर ने बताया कि वो कपूर खानदान के पहले लड़के हैं जसने 10वीं पास की। एक्टर के दसवीं के रिजल्ट पर घरवालों ने आलीशान पार्टी तक रखी थी।
हाल ही में रणबीर ने अपनी फिल्म ‘शमशेरा’ के प्रमोशनल वीडियो में इंस्टाग्राम इंफ्ल्यूएंसर डोली सिंह से बातचीत में अपनी पढ़ाई के बारे में बताया। जब डोली ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने 10वीं में साइंस ली थी या मैथ्स तो एक्टर ने बताया कि वो कॉमर्स से पढ़े हैं। उन्होंने ये भी बताया कि वो बहुत होशियार स्टूडेंट नहीं थे।
रिजल्ट आने पर परिवार में हुआ था जश्न: रणबीर ने बताया कि वो पढ़ाई में बहुत कमजोर थे। जब डोली ने पूछा था कि उनके कितने मार्क्स थे तो एक्टर ने कहा कि वो 10वीं में 53.4 परसेंट से पास हुए थे। एक्टर ने कहा,”जब मेरा रिजल्ट आया तो मेरे घरवालों ने बड़ी पार्टी रखी थी। उन्हें कोई उम्मीद नहीं थी, परिवार में मैं पहला लड़का था जिसने 10वीं पास की थी।”
आपको बता दें कि साल 2017 में पीटीआई से बातचीत में रणबीर कपूर ने खुद को खानदान का सबसे पढ़ा-लिखा सदस्य बताया था। उन्होंने कहा था कि उनके परिवार का इतिहास ज्यादा अच्छा नहीं रहा है, उनके पिता ऋषि कपूर 8वीं में फेल हो गए थे, उनके चाचा 9वीं में फेल हो गए थे और उनके दादा छठी में फेल हुए थे। रणबीर ने कहा था,”मैं ही परिवार का सबसे पढ़ा-लिखा सदस्य हूं।”
गौरतलब है कि रणबीर ने साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सावंरिया’से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। पहली फिल्म से ही रणबीर ने दर्शकों के दिल में जगह बना ली और कई फिल्मों में अभिनय किया। फिलहाल रणबीर फिल्म ‘शमशेरा’ में नजर आने वाले हैं। जिसमें उनके साथ संजय दत्त और वाणी कपूर भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म 22 जुलाई को तीन भाषाओं, हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।
इसके बाद रणबीर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’में आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। दोनों के प्यार की कहानी भी इसी फिल्म से शुरू हुई थी, जो शादी तक पहुंची। जल्द ही दोनों माता-पिता बनने वाले हैं।