दीपिका रणवीर सिंह की शादी इटली में बड़ी ही धूमधाम से की गई। 14-15 नवंबर को यह बॉलीवुड कपल इटली के लेक कोमो में स्थित 800 साल पुराने विला में शादी के बंधन में बंधे। रणवीर-दीपिका ने अपनी शादी कोंकणी और सिंधी रिवाजों के अनुसार की। शादी के बाद 18 नवंबर को दीपिका रणवीर भारत वापस आए। 21 नवंबर को दीपिका-रणवीर ने बेंगलुरू में अपनी शादी का ग्रैंड रिसेप्शन दिया था। वहीं 28 नवंबर को रणवीर दीपिका बी-टाउन सेलेब्स के लिए मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन करने जा रहे हैं।
इस बीच रणवीर-दीपिका ने अपनी शादी में आए मेहमानों को खास चीज भेंट में दी। अब रणवीर-दीपिकी द्वारा दिए गए ये तोहफ सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए जा रहे हैं। अपने मेहमानों को रणवीर दीपिका ने एक फ्रेम गिफ्ट किया है। गिफ्ट किया गया फ्रेम बेहद खूबसूरत है। इस फ्रेम में दीपिका रणवीर नजर आ रहे हैं। सिल्वर प्लेटेड फ्रेम में दीपिका-रणवीर की शादी की तस्वीर दिखाई दे रही है। दीपिका रणवीर ने इस तस्वीर मे लाल रंग का खूबसूरत जोड़ा पहना हुआ है।
https://www.instagram.com/p/Bqi5b-SHOW_/
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की 28 नवंबर को होने वाली रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे हाजिरी देंगे। दीपिका रणवीर के मुंबई रिसेप्शन में ढेरों सितारें शिरकत करेंगे। इनमें सलमान खान, शाहरुख खान, करण जौहर, अमिताभ बच्चन, वरुण धवन, आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, रोहित शेट्टी समेत कई सेलिब्रिटीज के नाम शामिल हैं।

वहीं ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका और रणवीर मुंबई में 1 दिसंबर को भी रिसेप्शन पार्टी को होस्ट करेंगे। इस पार्टी का कार्ड अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने साझा भी किया है।
https://www.instagram.com/p/BqiEYCGHoFB/
पार्टी का ड्रेस कोड ब्लैक टाई तय किया गया है। बैंगलोर की रिसेप्शन पार्टी में खेल जगत से जुड़ी कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुई थीं।

इसमें बैडमिंटन प्लेयर पी वी सिंधु, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच अनिल कुंबले और पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद के नाम शामिल हैं।













