रणवीर सिंह की फिल्म ‘सिंबा’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हो चुकी है। ऐसे में रणवीर पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ इस सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। दीपिका-रणवीर सिंह इस सक्सेस को मनाते हुए एक वीडियो में नजर आए। दीपिका अपने पति की सफलता से खुश होकर सिंबा का डायलॉग बोलती नजर आईं। रणवीर ने इस बीच दीपिका का एक वीडियो बनाया। वीडियो में दीपिका बिग स्माइल के साथ सिंबा का एक डायलॉग बहुत ही खुशी के साथ बोलती हैं।
वहीं रणवीर इस वीडियो को शूट करते हुए कैमरा के पीछे से अपनी एक्साइटमेंट दिखाते हैं। अपनी पत्नी का ये वीडियो शेयर करते हुए रणवीर इसे कैप्शन देते हैं- ‘माय चीयरलेडी’। दीपिका वीडियो में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। लाल लिप्सटिक के साथ सिंपल इयरिंग्स पहन दीपिका पति रणवीर के साथ डिनर और वाइन एंजॉय करती दिख रही हैं। देखें वीडियो:-
https://www.instagram.com/p/Bsfi_0OhhP9/
फिल्म सिंबा की रिलीज के बाद रणवीर सिंह ने बताया था कि इस फिल्म के कुछ रश दीपिका को दिखाए गए थे। ऐसे में रणवीर ने बताया कि दीपिका रणवीर की परफॉर्मेंस पर ज्यादा रिएक्ट नहीं करतीं।
ऐसे में दीपिका ने फिल्म के कुछ सीन्स देख कर रणवीर से कहा था- ‘हॉट लग रहा है तू’। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पिछले साल 2018 में नवंबर के महीने में शादी के बंधन में बंधे थे।
दीपिका रणवीर ने 14-15 नवंबर को इटली में अपने परिवार और क्लोज फ्रेंड्स के बीच धूमधाम से शादी रचाई थी। इसके बाद भारत वापस आकर रणवीर-दीपिका ने बेंगलुरू और मुंबई में रिसेप्शन दिया था।