Ranu Mondal, Aashiqui Mein Teri 2.0 Song: हिमेश रेशमिया की फिल्म ‘हैप्पी हार्डी एंड हीर’ का पहला गाना रिलीज हो चुका है। खास बात ये है कि गाना Ranu Mondal ने गाया है। जी हां, ये वही गाना है जिसने रानू मंडल की फर्श से अर्श तक का सफर करवाया। रानू मंडल की आवाज में ये गाना काफी पसंद किया गया था। ऐसे में अब इस गाने का फुल वर्जन रिलीज कर दिया गया है। हिमेश रेशमिया इस गाने में बेहद दमदार लग रहे हैं।
वहीं उनका लुक भी धांसू है। हिमेश फैंस उनके येलो जैकेट लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। रानू मंडल के फैंस उनके इस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में हिमेश रेशमिया ने अपनी फिल्म से इस गाने को रिलीज कर डाला है। हिमेश ने अपनी फिल्म हैप्पी हार्डी और हीर में रानू मंडल को एक और गाना गवाया है।
‘तेरी मेरी कहानी’ गाना रानू का पहला गाना है जिसे हिमेश ने अपने इंस्टाग्राम से शेयर किआ था। वहीं इस गाने के बाद हिमेश ने 2.0 आशिकी मे तेरी गाना रानू से गवाया। इस गाने को 2.0 इसलिए कहा गया क्योंकि इससे पहलेल हिमेश ने इस गाने को करीना कपूर और शाहिद कपूर की फिल्न 36 चाइना टाउन के लिए इस्तेमाल किया था। अब इस गाने को हिमेश ने नए सिरे से अपनी फिल्म के लिए इस्तेमाल किया है। देखें वीडियो:-
हिमेश के इस गाने के सामने आन के बाद से सोशल मीडिय़ा पर फैंस के रिएक्शन भी सामने आने लगे हैं। हिमेश के फैंस कह रहे हैं कि हम यहां रानू मंडस के लिए नहीं हिमेश के लिए आए हैं। तो कोई रानू मंडल का मजाक उड़ा रहा है।
दरअसल, कुछ दिनों पहले रानू मंडल का एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक फैन ने रानू को हाथ लगाते हुए सेल्फी की रिक्वेस्ट की थी। रानू उस फैन को टच न करने की हिदायत देती दिखी थीं। इसके बाद से रानू मंडल को लेकर फैंस का रवैया बदल गया।रानू मंडल को खूब ट्रोल किया गया।

