70 के दशक में रणधीर कपूर ने कई फिल्मों काम किया और नाम कमाया। कपूर खानदान से ताल्लुक रखने के बाद भी एक्टर ने फिल्म इंडस्ट्री में काफी स्ट्रगल किया। एक्ट्रेस बबीता से शादी करने के बाद रणधीर कपूर को दो बेटियां हुईं- करिश्मा कपूर और करीना कपूर। एक्टर रणधीर कपूर उस जमाने में फिल्म वर्ल्ड और एक्टर की स्थिति को बयां करते हुए कहते हैं कि वो जमाना ऐसा था जब कलाकारों को बहुत मेहनत करनी पड़ती थी तब जाकर वह थोड़ा सा पैसा कमा पाते थे।
रणधीर कपूर ने आज के एक्टर्स से तुलना करते हुए उस जमाने के एक्टर के पे चेक को लेकर कहा कि- काश वह जवाब होते तो आज के एक्टर्स की तरह काम कर पाते। एक्टर ने इस दौरान ये भी बताया कि करीना और करिश्मा की स्कूल और ट्यूशन फीस जुटाने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की।
रेडिफ को दिए एक इंटरव्यू में रणधीर कपूर ने बताया- ‘काश कि मैं आज जवान होता, आज कल के एक्टर्स कितना सारा पैसा कमाते हैं। हमने पैसा कमाने के लिए बहुत मेहनत की है, बहुत ज्यादा मेहनत। मेरे बच्चों की ट्यूशन फीस चुकाने के लिए, बिजली का बिल भरने के लिए, बबीता के खर्चे और मेरी स्कॉच के लिए मैंने खुद भुगतान किया है। मैंने वो पैसा कमाया था फिल्मों के जरिए, मेहनत की थी।’
उन्होंने आगे कहा- ‘आज के स्टार्स फिल्मों को लेकर बहुत सेलेक्टिव हो गए हैं। उनकी फिल्मों की चॉइस अलग है। इसलिए वह कम फिल्में करते हैं। साथ ही एडवर्टाइजमेंट और इवेंट्स करते हैं और पैसा कमाते हैं। साल में वे एक फिल्म करते हैं। ये वो इसलिए करते हैं क्योंकि ऐड और इवेंट से तो वह काफी कमा लेते हैं। हम सिर्फ एक ही फिल्म करें वो दौर ऐसा नहीं था। अगर हम ऐसा करते तो हम मिले उन पैसों से अपना घर नहीं चला पाते। अपने बिल नहीं चुकी पाते।’
बताते चलें, रणधीर कपूर ने 1970 में कई फिल्मों में काम किया। लेकिन उन्हें अपने परिवार के बाकी कपूर्स की तरह वो सक्सेस हासिल नहीं हुई जो राज कपूर, शशि कपूर, शम्मी कपूर और ऋषि कपूर को हुई। साल 1971 में रणधीर कपूर को एक्ट्रेस बबीता बहुत पसंद आ गईं जिसके बाद दोनों ने उस साल में शादी कर ली थी। एक्टर रणधीर कपूर ने साल 2014 में एक्ट्रेस रेखा के साथ ‘सुपर नानी’ में काम किया था। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर शरमन जोशी भी थे